कुंभ मेले को लेकर प्रशासन ने जारी किए निर्देश, वृद्ध व बच्चों के जाने पर पाबंदी
फरीदाबाद, 10 मार्च। उपायुक्त यशपाल ने बताया कि हरिद्वार में कुंभ मेला 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में जिला फरीदाबाद से भी बड़ी संख्या में आगंतुक/श्रद्धालुओ के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा कुंभ मेला 2021 हरिद्वार के संदर्भ में कोविड-19 के प्रबंधन हेतु मानक संचालन (एसओपी) प्रक्रिया सूची जारी की गई है। जिनकी अनुपालना करना अनिवार्य होगा।…


