1 फरवरी को जारी किए जाएंगे ऑल इंडिया बार एग्जाम के एडमिट कार्ड, BCI ने जारी किया अपडेट
AIBE Admit Card 2023 बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आज 30 जनवरी 2023 को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के लिए एडमिट कार्ड पर अपडेट जारी करते हुए घोषणा की कि उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र 1 फरवरी की शाम 5 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे।
एजुकेशन डेस्क। AIBE Admit Card 2023: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के लिए पंजीकरण किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने एआइबीई 17 एडमिट कार्ड 2023 जारी किए जाने की तारीख पर नया अपडेट जारी किया है।
काउंसिल द्वारा आज यानि सोमवार, 30 जनवरी 2023 को आधिकारिक वेबसाइट,
All India Bar Examination पर जारी अपडेट के अनुसार, AIBE XVII प्रवेश पत्र 1 फरवरी 2023 को जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन किए उम्मीदवार वेबसाइट पर करीब शाम 5 बजे एक्टिव किए जाने वाले लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें इससे पहले परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, रिपोर्ट के अनुसार, आज जारी किए जाने थे।
इन स्टेप में डाउनलोड कर पाएंगे प्रवेश पत्र AIBE Admit Card 2023:
बीसीआइ द्वारा घोषित तारीख और समय पर प्रवेश पत्र जारी किए जाने के बाद उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही प्रवेश पत्र डाउनलोड से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने विवरण (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, आदि) को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र स्क्रीन पर देख सकेंगे, जिसका प्रिंट लेने के बाद इसकी सॉफ्ट कॉपी भी उम्मीदवारों को डाउनलोड करके सेव कर लेनी चाहिए।
AIBE Admit Card 2023: 5 फरवरी को होनी है परीक्षा
दूसरी तरफ, बीसीआइ द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन XVII के आयोजन की तारीख का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। काउंसिल के अपडेट के अनुसार परीक्षा का आयोजन 5 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जानी है। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को एआइबीई 17 एडमिट कार्ड 2023 के साथ-साथ अपना वैलिड फोटो आइडी प्रूफ की ओरिजिनल कॉपी साथ ले जानी होगी। इसके लिए उम्मीदवार अपना आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट, आदि प्रयोग कर सकते हैं।
Please Leave a News Review