Faridabad/Atulya Loktantra : कोरोना वायरस से जिले में कहर बरपा रहा है। मंगलवार को दो लोगों की मौत हो गई और 24 नए मरीज मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक कोरोना वायरस ने 2 लोगों की जान ले ली है।
दोनों लोगों की मृत्यु निजी अस्पतालों में हुई है। मृतकों का कुल आंकड़ा दस पार पहुंच गया है। इसके अलावा कोरोना के 24 नए मरीज भी मिले हैं। जिले में कुल कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 440 हो गई है।
कोरोना वायरस से 12 thousand होम आइसोलेशन पर
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि जिला में अब तक 12207 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 4253 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 7954 लोग अंडर सर्विलांस हैं।
कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 11767 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 12886 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 11886 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 560 की रिपोर्ट आनी शेष है।
अब तक 440 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 171 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 90 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। स्वस्थ होने के बाद 169 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक दस मरीजों की मौत हो चुकी है, जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रहीं।