ये कैसा बर्ड फ्लू का खौफ, अचानक घटे चिकन और अंडों के दाम

कोरोना संकट की मार अभी लोग झेल ही रहे हैं कि बीच में बर्ड फ्लू का कहर छा गया है। लोगों ने बर्ड फ्लू के डर से चिकन खाना छोड़ दिया है। लेकिन अभी घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभी तक इंसानों तक यह वायरस नहीं फैला है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें सावधानी बरतने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हमारे देश के कई राज्यों में हजारों पक्षियों की बर्ड फ्लू के चलते मौत हो चुकी है। बर्ड फ्लू से सबसे ज्यादा राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के इलाके प्रभावित हुए हैं। बर्ड फ्लू फैलने के बाद से लोग चिकन और अंडे जैसी मांसहारी चीजों से दूरियां बना रहे हैं। लोगों में बर्ड फ्लू का खौफ इतना ज्यादा फैल चुका है कि 180 से 200 रुपए किलो मिलने वाली चिकन की कीमत 40 रुपए प्रति किलो पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं कई कई राज्यों के जिलों में चिकन की बिक्री पर पाबंदी लगाई जा चुकी है। अब सवाल यह उठता है कि क्या इस समय चिकन या अंडा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाल हैं, तो डायटीशियन स्वाती बाथवाल आपके मन के सवालों का जबाव देने जा रही हैं। आपके इस सवाल से पहले जानते हैं बर्ड फ्लू क्या है और इसके लक्षण क्या हैं?

बर्ड फ्लू क्या है?
बर्ड फ्लू एक एवियन इंफ्लूएंजा वायरस है। यह कई तरह के होते हैं लेकिन एच-5एन-1 इंसानों को संक्रमित करता है। बर्ड फ्लू खासतौर पर प्रवासी जलीय पक्षियों से फैलता है। जिसमें प्रवासी जंगली बतख को प्रमुख माना गया है। पालतू मुर्गियों में बर्ड फ्लू काफी आसानी से फैल सकता है। बर्ड फ्लू संक्रमित पक्षी के मल, मुंह के लार, नाक के स्राव या आंखों से निकलने वाली पानी के संपर्क में आने से होती है। यह बीमारी संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से इंसानों और जानवरों में भी आसानी से फैल सकता है।

बर्ड फ्लू के लक्षण (Symptoms of bird flu)
बर्ड फ्लू के लक्षण सामान्य इंफ्लूएंजा वायरस की तरह ही होते हैं। आइए जानते हैं इसके लक्षण-
सांस लेने में परेशानी।
खांसने में परेशानी महसूस होना
कफ बनना।
गले में कफ जमना।
सिर दर्द बने रहना।
बार-बार उल्टी जैसा महसूस होना।
बुखार आने के साथ-साथ शरीर में अकड़न महसूस होना।
शरीर में दर्द रहना।
थकान महसूस होना
पेट में दर्द होना।

क्या बर्ड फ्लू के समय चिकन और अंडा खाना है सेफ? (Is chicken and egg food safe during bird flu?)
स्वाती बाथवाल बताती हैं कि बर्ड फ्लू फैलने के इस दौर में चिकन या फिर अन्य पक्षी खाना आपकी च्वॉइस हो सकती है। लेकिन अगर आप कुछ समय के लिए चिकन खाना छोड़ते हैं, तो यह आपके लिए काफी बेहतर हो सकता है। खासतौर पर ऐसे लोग, जिनके इलाके में बर्ड फ्लू फैल रहा है। क्योंकि भले ही अभी तक इंसानों में बर्ड फ्लू के सैंपल नहीं मिले हैं, लेकिन पक्षी से इंसानों में बर्ड फ्लू तेजी फैलने की संभावना होती है। स्वाती बताती हैं कि अभी तक जितने भी इंफ्यूएंजा वायरस फैलने हैं, वे किसी ना किसी रूप में पक्षी के जरिए इंसानों में फैले हैं। ऐसे में अगर आप बर्ड फ्लू संक्रमण वाले स्थान पर रहते हैं, तो चिकन और पक्षियों से दूरी बनाना की आपके लिए बेहतर होगा। वहीं, अगर आप चिकन या अंडा खाना नहीं छोड़ सकते हैं, तो आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत हैं। जैसे-

चिकन को अच्छी तरह पकाएं।
चिकन पकाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह कच्चा ना रहे।
चिकन को पकाने से पहले उसे गर्म पानी में उबालें और इसके बाद ही इसमें मसाले या अन्य चीजें मिक्स करें।
अगर आप अंडा खाते हैं, तो हाफ फ्राई अंडे का सेवन बिल्कुल ना करें।
अंडे को भी अच्छी तरह पकाकर ही खाएं।
चिकन-अंडा ना खाएं, तो शरीर में कैसे करें प्रोटीन की कमी को पूरा?

स्वाती बाथवाल बताती हैं कि कुछ लोगों का मानना होता है कि चिकन-अंडा ना खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप चिकन अंडा कुछ समय के लिए छोड़ रहे हैं, तो कई ऐसे वीगन डाइट हैं, जिससे आप अपने शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन डाइट के बारे में-

फ्लैक्स सीड पाउडर (Flax Seed Powder
स्वाती बाथवाल बताती हैं कि फ्लैक्स सीड पाउडर से आप अंडे में मौजू प्रोटीन के गुण प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए थोड़ा सा फ्लैक्स सीड लें। इसे अच्छे से रोस्ट करें। अब इस सीड को पीस लें। अब 1 चम्मच फ्लैक्स सीड पाउडर को पानी में घोलें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। कुछ देर बार इसमें अंडे लम्स नजर आएंगे। आप इसे पी जाएं। इस पानी से आपके शरीर को भरपूर प्रोटीन हासिल होगा।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।