Chandigarh/Atulya Loktantra News: पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश के बाद अब ठंड बढ़ेगी। नारनौल में रात का तापमान 1.6 डिग्री पर आ गया है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। रोहतक में दिन का पारा 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम है।
शीतलहर की रफ्तार तेज हो गई। हालांकि, दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने हरियाणा में 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक कड़ाके की ठंड व शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पारा शून्य के करीब आ सकता है। पाला जमने के आसार हैं। गहरी धुंध छाएगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से 4 व 5 जनवरी को बारिश हो सकती है।