logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: चौधरी अजित सिंह : विरासत का धनी –ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » चौधरी अजित सिंह : विरासत का धनी –ज्ञानेन्द्र रावत
JharkhandNational News

चौधरी अजित सिंह : विरासत का धनी –ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 1 January, 2024
By Deepak Sharma
1.4k Views
Share
10 Min Read
SHARE

अतुल्य लोकतंत्र के लिए वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् ज्ञानेन्द्र सिंह रावत की कलम से..

प्रस्तुति •दीपक शर्मा” शक्ति”
गत दिवस देश की राजनीति में किसान नेता के रूप में विख्यात और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र अजित सिंह का 82 वर्ष की आयु में बीमारी के दौरान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में देहान्त हो गया। उनके निधन से देश में किसान राजनीति में यकायक एक ठहराव सा आ गया है और यह भी निश्चित है कि शीघ्र ही उस रिक्त स्थान की भरपायी असंभव होगी। इसमें दो राय नहीं कि भले मौजूदा दौर में वह सांसद या मंत्री नही थे, लेकिन यदि कोरोना काल न होता तो आज देश की राजधानी किसानों और उनके समर्थकों से पटी होती। यह उनके व्यक्तित्व और किसान व उनके समर्थकों में उनके प्रति स्नेह, श्रृद्धा का ही सबूत होता। इसके पीछे सबसे बडा़ कारण देश की राजनीति में 1936 से 1987 यानी लगातार पांच दशकों तक किसान राजनीति के पुरोधा रहे या यूं कहें कि किसानों के देवतुल्य माने जाने वाले मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री उनके पिता चौधरी चरण सिंह रहे। यह भी सच है कि यदि देश की किसान राजनीति में जब जब किसानों के मसीहा की बात आती है तो रहबरे आजम चौधरी छोटूराम के बाद चौधरी चरण सिंह ही अकेले ऐसे नेता रहे जिन्हें कश्मीर से कन्या कुमारी तक और सौराष्ट्र से देश के पूर्वी सीमांत प्रदेश अरुणाचल तक के किसान ने अपना भाग्य विधाता माना। वोट क्लब, दिल्ली में उनके 77वें जन्म दिवस पर आयोजित रैली इसकी जीती जागती मिसाल है जो हिन्दुस्तान के इतिहास में किसानों की सबसे बडी़ रैली मानी जाती है।ऐसे पिता की विरासत को उनकी बीमारी के दौरान 1986 में संभाला खड़गपुर आईआईटी से बीटैक और इलिनियास इंस्टीट्यूट आफ टैक्नालाजी, अमेरिका से एम एस कर चुके अजित सिंह ने।

जाहिर है कि इतने महान पिता का पुत्र होना कम गौरव की बात नहीं होती। फिर विरासत के रूप में मिली राजनीति में किसान समर्थन की विराट संपदा जिसने उन्हें 1986 में राजनीति में पदार्पण के साथ ही देश के सर्वोच्च सदन राज्य सभा में पहुंचा दिया। उसके बाद अजित सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। नतीजतन 1989 में वह लोकसभा पहुंचे, केन्द्र की विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार में उद्योग मंत्री, 1991 में दसवीं लोकसभा में चुनकर पहुंचे और केन्द्रीय खाद्य मंत्री बने। 96 में 11वीं लोकसभा, 1999 में 13 वीं लोकसभा में विजयी होकर कृषि मंत्री बने। 2004 और 2009 में फिर लोकसभा पहुंचे और 2009 में नागरिक उड्डयन मंत्री का दायित्व संभाला। इस कालखंड की यात्रा के दौरान उन्होंने कभी लोकदल (अ) पार्टी बनायी, उसके अध्यक्ष बने तो 1988 में जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे। 1989 में जनता दल के महासचिव बने तो 1996 में भारतीय किसान कामगार पार्टी के अध्यक्ष बने। उसके बाद राष्ट्रीय लोकदल का गठन किया
जिसके वह आजीवन अध्यक्ष रहे।

उनके बारे में बहुत कुछ कहा जाता रहा है और लिखा भी गया है लेकिन यह बात बिलकुल सही है कि किसानों का प्रेम उनके प्रति अंतिम समय तक बना रहा। और यह भी कटु सत्य है कि किसानों की समस्याओं के प्रति वह हमेशा चिंतित रहते थे। वह कहते थे कि कृषि और ग्रामीण भारत की समस्या आजतक सही ढंग से नहीं समझी जा सकी। या यूं कहें कि नीति संबंधी उपाय अपर्याप्त और अनुपयुक्त रहे हैं। इसे यूं समझें कि दूसरे क्षेत्रों का देश के संसाधनों में हिस्सा उनके अनुपात से ज्यादा रहा है। इसके परिणाम कृषि और ग्रामीण जनता के लिए घातक रहे हैं। हमारे गांव अनेकानेक समस्याओं से ग्रस्त हैं जिनमें आज भी बडे़ पैमाने पर निरक्षरता, कुपोषण, इन सबसे अधिक गरीबी का कुचक्र जिसके चलते न जाने कितने ही जीवन इसकी भेंट चढ़ते रहे हैं। उनका मानना था कि हमारे ग्रामीण भाइयों की समस्याओं के कारणों को लेकर हमारे बीच मतभेद हो सकता है लेकिन यह निर्विवाद सत्य है कि हम कृषि और ग्राम विकास को एक नयी सामाजिक व्यवस्था का आधार बनाने में बुरी तरह असफल रहे हैं। हमारे यहां जमीन एक स्थिर कारक बन चुका है। कुछ क्षेत्रों में बढ़ते जनसंख्या के दबाव के चलते नाकारा व खराब जमीन के कारण घाटे का कारक बन गया है। बहुत बडे़ हिस्से में तो अभी भी हम मौसम देवता की मेहरबानी पर निर्भर हैं। मेरे विचार में अपनी वरीयताओं को तय करने में कुछ भ्रम के साथ विचारों की भी कमी रही है। सच तो यह है कि असल में हम एक राष्ट्र के रूप में अपनी कमजोरियों को पहचानने में पूरी तरह असफल रहे हैं जिसके बारे में सोच और दृष्टिकोण में कहां कमी रही है, उसके बारे में सोचे और सही नीति के क्रियान्वयन के बिना सुखद परिणाम की आशा नहीं की जा सकती।

जहां तक अपने मंत्रित्व काल में कृषि और किसान हितकारी कार्यों का सवाल है, उन्होंने सबसे पहले दो हैक्टेयर भूमि की सीमा तक सूखा राहत की सुविधा दिलवायी। चीनी मिलों की स्थापना में बढ़ चढ़ कर भूमिका निबाही और चीनी मिलों की स्थापना मे उनके बीच की दूरी पच्चीस किलोमीटर से घटाकर पन्द्रह किलोमीटर करवायी जिससे गन्ना किसानों को बडी़ राहत मिली। कृषि उत्पादों के समर्थन मूल्य में बढो़तरी व नियंत्रित व्यापार पर लगी रोक को खत्म करवायी। डेयरी एवं दुग्ध उत्पाद आदेश में संशोधन करवाकर उसमें क्षेत्रीय आरक्षण की नीति का खात्मा कराया। राष्ट्रीय गौ पशुधन आयोग और पशुधन शोध व पशु स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना करवाई। साथ ही कीटनाशक अधिनियम में संशोधन के जरिये यह व्यवस्था करवायी कि कीटनाशक विक्रेता अपने यहां एक कृषि स्नातक को रोजगार देगा।

दरअसल वह पश्चिमोत्तर प्रदेश को हरित प्रदेश बनाये जाने के प्रबल पक्षधर थे। इस हेतु लम्बे समय तक उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल ने संघर्ष किया। धरने,प्रदर्शन और घेराव का सिलसिला बरसों तक चला।और तो और मेरठ में उच्च न्यायालय की खण्डपीठ स्थापना हेतु भी उनके दल ने लम्बा संघर्ष चलाया और वकीलों की इस मांग का पुरजोर समर्थन भी किया। लेकिन जब जब उत्तर प्रदेश विधान सभा में इस प्रस्ताव पर समर्थन की बात आयी मायावती नीतित बसपा ने निहित स्वार्थों की वजह से किनारा कर लिया और न हरित प्रदेश और न ही हाईकोर्ट की खण्डपीठ का मसला लटका ही रह गया। इसका सबसे बडा़ कारण यह था कि भाजपा के लिए झारखंड, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के गठन के बाद नये राज्यों का गठन उस समय आसान नहीं था।

बहरहाल यह सच है कि मैंने अपने जीवन में बहुतेरे राजनीतिक नेताओं को देखा है, उनके निकट संपर्क में भी रहा हूं लेकिन जनप्रियता के मामले में अजित सिंह जी का कोई मुकाबला नहीं है। मुझे उनके साथ लोकदल (अजित) के दौर में अधिकांश कार्य करने का अवसर मिला जब मैं लोकदल पत्रिका के संपादन का कार्य देखता था। ऐसा कभी भी कोई अवसर नहीं आया जब उन्होंने मेरे लिखे पर आपत्ति की हो। कहने को उसके बाद किसान ट्रस्ट में असली भारत और चौधरी साहब की पुस्तकों के संपादन के दौरान भी उन्होंने सदैव मेरा उत्साह वर्धन ही किया। असल में वह जितने बडे़ नेता थे, उतने बडे़ दिलवाले भी थे। किसान वह भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का तो उनपर जान छिड़कता था। एक आवाज पर लाखों किसानों का रेला उनके आवास 12-तुगलक रोड आ जाना आम बात थी। ऐसे नेता विरले ही पैदा होते हैं और यह भी सच है कि इसमें चौधरी चरण सिंह जी की लोकप्रियता की अहम भूमिका थी। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह बहुत याद आयेंगे, इसमें दो राय नहीं।

अब इतना तय है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में आयी रिक्तता चौधरी अजित सिंह के पुत्र जयंत सिंह कहां तक भर पायेंगे और चौधरी चरण सिंह की विरासत को किस तरह संजोकर रख पायेंगे, यह भविष्य के गर्भ में है। वैसे जयंत सिंह को लोकसभा के एक कार्यकाल का अनुभव भी है और उन्होंने बचपन से ही राजनीति का ककहरा भलीभांति सीखा भी है और पढा़ भी है। लोकदल की राजनीति वह लगभग एक दशक से भी अधिक से कर रहे हैं और किसानों में उनकी खासी पकड़ भी है। हां इतना सच है कि जयंत सिंह को भले इलाके का किसान छोटे चौधरी के नाम से बुलाता है,कहता है लेकिन उसके प्यार-दुलार को वह कहां और किस सीमा तक बरकरार रख पायेंगे, यह आने वाला समय बतायेगा। निष्कर्ष यह कि अभी अजित सिंह के जाने से जो राजनीति में खालीपन आया है, फिलहाल वह पूरा होना असंभव है।

( लेखक वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरणविद् हैं )

TAGGED:vijay pratap faridabadvijay pratap news faridabad
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article कोरोना का कहर: सिस्टम की नाकामी से हुई ऑक्सीजन की कमी
Next Article कोरोना पीडि़तों की मदद के लिए हरियाणा पुलिस के 10 वाहन मददगार साबित होंगे : यशपाल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

AI cannot replace the mind of a lawyer: Supreme Court judge said – AI helps in saving time
AI वकील के दिमाग की जगह नहीं ले सकता, सुप्रीम कोर्ट के जज बोले-AI समय बचाने में मददगार
Faridabad
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Based on Russian inputs, the NIA arrested US-Ukrainian citizens.
National News

रूसी इनपुट पर NIA ने पकड़े थे अमेरिकी-यूक्रेनी नागरिक

38 Views
6 hours ago
Government blocks 300 illegal betting websites and apps: including online sports betting platforms
National News

सरकार ने 300 अवैध बेटिंग वेबसाइट्स-एप ब्लॉक किए, इनमें ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग प्लेटफॉर्म भी शामिल

35 Views
6 hours ago
Mamata Banerjee announces ₹1,700 per month for SC/ST women; others will receive ₹1,500.
National News

ममता का ऐलान- SC-ST महिलाओं को हर महीने ₹1700 देंगे, बाकी को ₹1500 मिलेंगे

40 Views
6 hours ago
Two extortionists arrested after police encounter
National News

रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार

123 Views
1 day ago
Hailstorms hit Rajasthan for the second consecutive day; rains inundate roads in Haryana
National News

राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे, हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं

112 Views
1 day ago
Modi spoke to four heads of state in 24 hours: told Macron that it is necessary to reduce tensions in West Asia.
National News

मोदी की 24 घंटे में 4 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत, मैक्रों से बोले- पश्चिम एशिया में तनाव कम करना जरूरी

110 Views
1 day ago
73 Rajya Sabha MPs face criminal cases; BJP has the highest number of 27 MPs.
National News

राज्यसभा के 73 सांसदों पर क्रिमिनल केस, इनमें भाजपा के सबसे ज्यादा 27 सांसद

102 Views
1 day ago
BJP releases second list for Bengal, 111 names; actress Roopa Ganguly gets ticket
National News

बंगाल में BJP की दूसरी लिस्ट जारी, 111 नाम, एक्ट्रेस रूपा गांगुली को टिकट

106 Views
1 day ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

Strong demand to rename All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Bilaspur after Guru Tegh Bahadur Sahib Ji
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान स्वास्थ्य संस्थान (AIIMS ) बिलासपुर का नामकरण गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम करने की पुरजोर माँग
3 days ago
Sai Baba Trust in Shirdi is saving 200 kg of gas daily: Solar system is cooking food for 40,000 devotees daily.
शिर्डी में साईं ट्रस्ट 200 किलो गैस रोज बचा रहा, सोलर सिस्टम से रोज बन रहा 40 हजार श्रद्धालुओं का खाना
5 days ago
Kolkata: BJP-TMC workers clash before Modi's rally
कोलकाता- मोदी की रैली से पहले भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प
6 days ago
Uber rider molested girl in Delhi: Victim says accused threatened to kill her if she raised an alarm
दिल्ली में उबर राइडर ने लड़की से छेड़छाड़ की, पीड़ित बोली- शोर मचाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी
6 days ago
'Development-Faith-Vision Conclave' in Dehradun: Kumbh-Tourism discussed
देहरादून में ‘विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’, कुंभ-पर्यटन पर हुई चर्चा
4 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account