भुवनेश्वर/आइजोल/ ईटानगर। कोविड-19 के ओडिशा में 1,864, मिजोरम में 653 और अरुणाचल प्रदेश में 480 नए मामले सामने आए हैं। राज्यों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओडिशा में 1,864 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,65,715 हो गई। वहीं 68 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,445 हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 1,082 मरीज पृथकवास केंद्रों से सामने आए हैं। वहीं 782 मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच के बाद हुई। खुर्दा जिले में सबसे ज्यादा 496 मामले सामने आए। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं कटक में 221 और बालासोर में 114 मामले सामने आए।