जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री के महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा के दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स (PSO) को सस्पेंड कर दिया गया है। उमर सरकार ने इल्तजा के श्रीनगर में नजरबंद होने के बावजूद कठुआ पहुंचने पर ये कार्रवाई की है।
इल्तजा ने 8 फरवरी को आरोप लगाया था उमर सरकार ने महबूबा और उन्हें घर में नजरबंद किया है। इस बीच 9 फरवरी को इल्तजा पुलिस कस्टडी में कथित टॉर्चर के चलते सुसाइड करने वाले माखन दीन के परिवार से मुलाकात करने कठुआ के बिलावर पहुंची थीं।
महबूबा ने कहा कि सोपोर में वसीम मीर और बिलावर में मक्खन दीन की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिस NC सरकार ने लोगों की सुरक्षा करने का वादा किया था वह अब एक मूक दर्शक बनी हुई है।
इल्तजा ने कहा- माखन दीन मामले में SHO पर कार्रवाई नहीं
सोमवार को मीडिया से बात करते हुए इल्तजा ने कहा कि उमर सरकार ने उनके 2 PSO को बिना गलती के आधे घंटे में सस्पेंड कर दिया। लेकिन कठुआ में माखन दीन को प्रताड़ित करने वाले SHO पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इल्तजा ने उमर सरकार पर आरोप लगाया कि सोपोर में ट्रक ड्राइवर की हत्या करने वाले जवान पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उमर अब्दुल्ला को बिलावर में माखन दीन के परिवार से मिलने जाना चाहिए था लेकिन वे उस वक्त दिल्ली के 5 स्टार होटल में लंच कर रहे थे। पिछले महीने भी जब राजौरी में फूड पॉइजनिंग से लोगों को मौत हुई थी, तब भी उमर दिल्ली में ही थे।


