पहाड़ी राज्य जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इसका असर मध्य प्रदेश समेत दूसरे मैदानी राज्यों में दिख रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अगले 3 दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। ताबो समेत प्रदेश के तीन शहरों का तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। वहीं 8 जिलों में तापमान 5 डिग्री से नीचे और 21 शहरों का पारा 10° से नीचे पहुंच गया है।
उत्तर से शुष्क और ठंडी हवा गुजरात की ओर पहुंच रही है। सूरत में 10 साल में पहली बार 10 नवंबर से पहले सर्दी का असर दिखने लगा है। रात का पारा 17° के नीचे पहुंच गया है।
नलिया, गांधीनगर, अहमदाबाद, राजकोट और दीसा समेत 6 शहरों में न्यूनतम तापमान 16° से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 14° वडोदरा में रहा।
पहाड़ों में बर्फबारी से मध्यप्रदेश ठिठुर गया है। नवंबर में ही पारा रिकॉर्ड लुढ़क गया है। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत 20 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। रविवार रात को 10 शहरों में पारा 10° से नीचे रहा। राजगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.6° दर्ज किया गया। भोपाल में तापमान 8.8° और इंदौर में 7.9° रहा।प्रदेश में बारिश-बर्फबारी से पहले ही कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गई है। बीती रात प्रदेश के 23 शहरों का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे, 6 शहरों का 5 डिग्री से कम और 3 जगह माइनस में पारा चला गया। यहां तक की ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस 5.3 डिग्री तक गिर चुका है। कांगड़ा, सोलन, मंडी, हमीरपुर में शिमला से भी ज्यादा ठंड हो गई है। शिमला का तापमान 8.8° सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

