अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले करीब 97 हजार भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है।
ये आंकड़ा एक साल यानी अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 का है।
US कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन डेटा के मुताबिक,
गिरफ्तार किए गए 96,917 भारतीयों में से 30,010 भारतीय US-कनाडा बॉर्डर पर पकड़े गए। वहीं,
41,770 भारतीय US-मेक्सिको बॉर्डर पार करते समय गिरफ्तार हुए।
अमेरिकी सांसद जेम्स लैंकफोर्ड ने संसद में कहा- पिछले एक साल में लगभग 45,000 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका की दक्षिणी सीमा पार की है। इन भारतीयों को अपने देश में डर महसूस होता है।
US अमेरिका में भारतीय गिरफ्तार – धार्मिक उत्पीड़न, नौकरी की कमी इसकी वजह
US अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, भारत में राजनीतिक और धार्मिक उत्पीड़न के कारण अमेरिका आने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी है। अपने देश में आर्थिक अवसरों यानी नौकरी की कमी भी एक बड़ी वजह है।
रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2012 से 2022 के बीच मेक्सिको के जरिए अमेरिका में घुसने वाले भारतीयों की संख्या में 100 गुना बढ़ोतरी हुई है।
साल 2012 में अमेरिका की कस्टम और बॉर्डर पेट्रोल पुलिस ने 642 ऐसे मामले दर्ज किए थे।
जबकि साल 2022 में ये संख्या बढ़कर 63,927 हो गई।
वहीं, थिंक टैंक न्यू अमेरिकन इकोनॉमी के मुताबिक,
अमेरिका में अवैध रूप से घुसने में भारतीय तीसरे नंबर पर हैं।

