Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Atulya Loktantra
    Button
    • नेशनल न्यूज़
    • राज्य खबरें
      • हरियाणा
        • Faridabad
      • चंडीगढ़
      • Delhi
    • एजुकेशन
    • हेल्थ न्यूज़
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • विचार
    • Video News
      • Live – YouTube
    • Online
    • E Paper
    Atulya Loktantra
    Home » आमिर बोले- 3 इडियट्स वांगचुक पर नहीं बनी, वांगचुक ने कहा- 20 जुलाई को कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च

    आमिर बोले- 3 इडियट्स वांगचुक पर नहीं बनी, वांगचुक ने कहा- 20 जुलाई को कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च

    Deepak SharmaBy Deepak Sharma17 July, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Aamir said—'3 Idiots' was not based on Wangchuk; Wangchuk announced a 'Cockroach Party' march to Parliament on July 20.
    Aamir said—'3 Idiots' was not based on Wangchuk; Wangchuk announced a 'Cockroach Party' march to Parliament on July 20.

    दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का शुक्रवार को 20वां दिन है। इस बीच एक्टर आमिर खान ने कहा- मुझे सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है। मैं उम्मीद करता हूं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी है। फिल्म जब बन रही थी तब मैं उन्हें जानता तक नहीं था।

    आमिर ने यह बात लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में एक महिला के सवाल का जवाब देते हुए कही।

    इधर सोनम वांगचुक ने कहा- वह किसी भी कीमत पर 20 जुलाई तक जिंदा रहना चाहते हैं। इस दिन कॉकरोच जनता पार्टी का संसद मार्च है। उन्होंने समर्थकों से बड़ी संख्या में जुटने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे लोकतंत्र के मंदिर में अपनी बात रखेंगे।

    डॉक्टरों ने कहा कि वांगचुक के ऑर्गन फेलियर का खतरा बढ़ गया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और दिल्ली सरकार को उनकी रोजाना मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए थे।

    वांगचुक NEET पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनका वजन 8.9kg तक गिर गया है।

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नीट पेपर लीक के विरोध में 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। वांगचुक भी उनके आंदोलन में शामिल हैं। CJP चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से करने के बाद बनी थी।

    वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उन पर आरोप था कि अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए।

    सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया।

    सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच आमिर खान ने पहली बार इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। लंबे समय से सोशल मीडिया पर उनकी चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब आमिर ने कहा है कि उन्हें सोनम वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे उम्मीद करते हैं कि वह जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे। लेकिन साथ ही आमिर ने कहा है कि फिल्म 3 इडियट्स सोनम वांगचुक पर नहीं बनी है। फिल्म बनाते हुए वो उन्हें जानते तक नहीं थे।

    Post Views: 33
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Deepak Sharma
    • Website
    • Facebook

    इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।

    ये भी पढ़ें...

    PM मोदी बोले- AAP सरकार कर्ज पर मौज कर रही

    17 July, 2026

    मानसून सत्र 20 जुलाई से, सरकार 7 बिल लाएगी, वंदे मातरम के अपमान और विदेशी चंदे पर सख्ती की तैयारी

    17 July, 2026

    सुप्रीम कोर्ट बोला-SIR से नाम कटने पर नागरिकता नहीं जाती

    17 July, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    vidyasagar international school
    vidyasagar international school
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.