महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित परवार का निधन हो गया। अजित के साथ उनके सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू समेत 5 लोगों की मौत हो गई।
अजित पवार का आज बारामती में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वहीं प्लेन की को-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक का दिल्ली में और क्रू मेंबर पिंकी माली का मुंबई के ठाणे में अंतिम संस्कार किया गया।
प्लेन के पायलट सुमित कपूर का आज दिल्ली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इससे पहले उनके निजी सिक्योरिटी अधिकारी (PSO) विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ था।
अजित पवार के सुरक्षाकर्मी विदिप दिलीप जाधव का बुधवार रात उनके पैतृक गांव सतारा अंतिम संस्कार हुआ। 9 साल के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।नदिलीप को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।
इस दौरान बड़ी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे। जाधव पिछले चार साल से पवार के साथ काम कर रहे थे। 2009 से मुंबई पुलिस में थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी संध्या, एक बेटी, एक बेटा और उनके माता-पिता हैं।
गुरुवार को बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम किया गया। पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिया गया है।
शांभवी ग्वालियर की रहने वाली थीं। ग्वालियर में रहने वाली शांभवी की दादी गुरुवार सुबह रिश्तेदारों के साथ दिल्ली रवाना हुई। शांभवी ने मौत से कुछ घंटे पहले दादी को ही आखिरी मैसेज किया था।
प्लेन हादसे में जान गवाने वाले कैप्टन सुमित कपूर का दिल्ली में आज शाम या कल अंतिम संस्कार हो सकता है। दिल्ली के पंजाबी बाग में उनके घर पर लोगों की भीड़ लगी है। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे है।
कैप्टन कपूर के पास 16 हजार घंटे से ज्यादा फ्लाइट टाइम का अनुभव था। वे सहारा, जेटलाइन और जेट एयरवेज के साथ काम कर चुके थे।
फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली का ठाणे के दादर के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिवार और रिश्तेदार के साथ बंड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पिंकी का परिवार मूल रूप से यूपी के जौनपुर का रहने वाला है। पिंकी के पिता शिवकुमार ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों के विसर्जन के लिए बनारस ले जाया जाएगा।
पिंकी के पिता परिवार के साथ कई साल से मुंबई के वर्ली में रहते हैं। जौनपुर में बाकी परिवार रहता है। पिंकी की मौत की खबर सुनकर जौनपुर स्थित गांव में मातम पसरा हुआ है।


