प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- मुझसे शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र मांगा गया। मैंने वह दे दिया। मेरे प्रमाण सच्चे थे, इसलिए उन्हें मानना पड़ा। अब प्रमाण मांगने का समय पीछे छूट गया। अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए।
अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री और जगद्गुरु रामभद्राचार्य घेराबंदी करके गोहत्या बंदी की मांग करने वालों पर तरह-तरह के हमले कर रहे। अगर आप सच में हिंदू हैं, तो गो-माता को राज्य माता घोषित करें। यूपी से गोमांस का निर्यात बंद करें, नहीं तो गैर हिंदू घोषित कर देंगे।
शंकराचार्य ने कहा- 10–11 मार्च को लखनऊ में सभी संत-महंत और आचार्य एकत्र हों। वहां यह तय किया जाएगा कि कौन हिंदू है, कौन हिंदू हृदय सम्राट है और किसे छद्म हिंदू या नकली हिंदू घोषित किया जाना चाहिए।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडेय ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। अजय राय ने कहा- शंकराचार्य का पद दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। इस सरकार ने उनका नहीं, बल्कि युगों की परंपरा का अपमान किया है।
संत, सनातन और भारतीय संस्कृति के सम्मान और मर्यादा की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती और निष्ठा के साथ खड़ी है। केवल वे ही नहीं, बल्कि पूरा कांग्रेस नेतृत्व माघ मेले के दौरान हुई घटनाओं से आहत है।