भगत मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Deepak Sharma

भगत मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

देश हमें देता सब कुछ देश को भी हम कुछ देना सीखे ।

पलवल। भगत मेवाराम मेमोरियल ट्रस्ट एवं प्रतिनिधि टुडे के संयुक्त सहयोग से आजादी अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के मध्य नजर जागरूकता अभियान चलाया महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती आशा भारद्वाज ने घर घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य किया और नागरिकों को बताया कि हमारे देश की आन बान शान तिरंगा को सम्मान के साथ अपने घरों पर लगाएं और देशभक्ति के जज्बे को दिखाएं। किसी कवि ने सही कहा है कि भरा नहीं जो भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं वह हृदय नहीं वह पत्थर है जिसमें स्वदेश के लिए प्यार नहीं। हम सभी भारतवासियों को एक फर्ज बन जाता है कि हम अपने देश के लिए कुछ कर सकें। हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान में पलवल के नागरिकों ने निशुल्क झंडा वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी श्री अशोक सरपंच , आयुष, सीमा, कान्ता शर्मा, मधु, वेद प्रकाश एवं अन्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment