पश्चिम बंगाल CM और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भाजपा पर भगवाकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने 17 नवंबर को कोलकाता के पोस्टा बाजार में जगधात्री पूजा कार्यक्रम में कहा कि भाजपा पूरे देश को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रही है।
भाजपा ने इंडियन क्रिकेट टीम की जर्सी और मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले खिलाड़ी नीले रंग की जर्सी पहना करते थे। लेकिन अब उनके प्रैक्टिस वाली जर्सी भगवा हो गई है। मेट्रो स्टेशन भी भगवा रंग के हो गए हैं। ये बिल्कुल भी मंजूर नहीं है।ममता के इस बयान पर भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा कि नीदरलैंड के खिलाड़ी भी भगवा जर्सी पहनते हैं, तो क्या नीदरलैंड हिंदू राष्ट्र बन गया? अगर किसी ने भगवा जर्सी पहनी है तो TMC के लोग क्या करेंगे? क्या वो स्टेडियम की गैलरी से नीचे कूदेंगे या गंगा नदी में छलांग लगा देंगे?