दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट को शुक्रवार को बम की धमकी मिली। पहले दिल्ली HC को भेजे ईमेल में कोर्ट रूम में 3 बम रखे होने की जानकारी दी गई। इसमें दोपहर 2 बजे तक कोर्ट कैंपस खाली करने को कहा गया।
इसके बाद पुलिस ने कोर्ट को खाली कराया। बम स्क्वॉड ने तलाशी ली, लेकिन बम की धमकी झूठी निकली। इसी बीच बम की धमकी वाला मेल बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला। इसके बाद कोर्ट खाली करा लिया गया। यहां जांच में कुछ नहीं मिला। दोनों जगह करीब 2 से घंटे तलाशी ली गई।
दिल्ली-मुंबई के अलावा बिहार में भी आज बम ब्लास्ट की धमकी दी गई। यहां 11 सितंबर को बम की धमकी का मेल भेजा गया था। इसमें कहा गया था कि शुक्रवार को पब्लिक प्लेसों पर पर बम ब्लॉस्ट किए जाएंगे। इसको लेकर पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार: पाकिस्तानी हैंडल से बिहार में बम ब्लास्ट की धमकी
बिहार में जिस पाकिस्तानी X हैंडल से बम ब्लॉस्ट की धमकी दी गई है। उसमें लिखा है कि 12 सितंबर को शाम चार बजे बिहार में बम ब्लास्ट होगा। चुनौती भी दी गई कि रोक सकें तो रोक लें। यह एक्स हैंडल पाकिस्तान के तहरीके लब्बैक नाम के संगठन से भी जुड़ा बताया जाता है।
धमकी के बाद राज्य से भी जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। ADG लॉएंड ऑर्डर पंकज दराद ने पत्र जारी कर सभी सार्वजनिक स्थानों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर सतर्कता बरतने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है।20 अगस्त: दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बम की धमकी मिली थी
पिछले महीने दिल्ली के करीब 50 स्कूलों को बम की धमकी मिली थी। इनमें द्वारका के राहुल मॉडल स्कूल और मैक्सफोर्ट स्कूल, मालवीय नगर का एसकेवी और प्रसाद नगर का आंध्रा स्कूल शामिल था।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 7:40 बजे मालवीय नगर के एसकेवी और 7:42 बजे आंध्रा स्कूल में धमकी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। हालांकि तलाशी में कोई विस्फोटक नहीं मिला था।
इस घटना से बच्चों के परिजन घबरा गए थे। कुछ स्कूलों ने सुरक्षा के चलते ऑनलाइन क्लास भी शुरू की थीं।

