Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Atulya Loktantra
    Button
    • नेशनल न्यूज़
    • राज्य खबरें
      • हरियाणा
        • Faridabad
      • चंडीगढ़
      • Delhi
    • एजुकेशन
    • हेल्थ न्यूज़
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • विचार
    • Video News
      • Live – YouTube
    • Online
    • E Paper
    Atulya Loktantra
    Home » मौत से 3 घंटे पहले कॉल, ऑफिस में पार्टी की, दिल्ली में नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

    मौत से 3 घंटे पहले कॉल, ऑफिस में पार्टी की, दिल्ली में नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

    Deepak SharmaBy Deepak Sharma6 July, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Call made 3 hours before death, office party attended: Newlywed woman dies after falling from third floor in Delhi.
    Call made 3 hours before death, office party attended: Newlywed woman dies after falling from third floor in Delhi.

    दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को 28 साल की आकृति सुतार फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से गिर गईं थीं। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि परिवार इसे सुसाइड नहीं मर्डर बता रहा है।

    परिवार ने बताया कि, शनिवार को आकृति न सिर्फ ऑफिस गई थीं, बल्कि उन्होंने अपने साथियों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी दी थी। उनका कहना है कि यह डिप्रेशन का संकेत नहीं था।

    इसके अलावा, आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी और उस समय वह बिल्कुल सामान्य लग रही थीं। उन्होंने पार्टी के बारे में बात की और कहा कि वह घर लौट रही हैं। फिर तीन घंटे बाद कोई सुसाइड कैसे कर सकता है।

    पुलिस के मुताबिक आकृति दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार की रहने वाली थीं और छतरपुर की एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं।

    आकृति के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

    परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसकी पिटाई करता था और दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान किया जाता था। परिजनों के अनुसार, यह लव-कम-अरेंज मैरिज थी।

    आकृति की दोस्ती पहले अरस्तु की बहन अगस्तिका सिक्का से हुई थी, फिर अरस्तु के साथ उसका रिश्ता बन गया। ऐसे में उसकी मौत बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    आकृति के चाचा मनंजय सुतार ने बताया कि आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी। दो घंटे बाद यानी रात करीब 8 बजे परिवार को उनके पति का फोन आया। जिन्होंने बताया कि वह लापता हो गई हैं। करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि पालिका कुंज में एक महिला का शव मिला है।

    दिल्ली के राणहोला थाना क्षेत्र में रविवार को पति ने बैटरी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने एल्यूमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

    पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती है। आरोपी की बहन ने बताया कि उसका बड़ा भाई और भाभी अलग रहते थे, जबकि वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। भाई ने फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है और पत्नी की हत्या कर दी है।

    एक अन्य मामले में हरियाणा के गुरुग्राम में शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहता था। इसी वजह से उसने शादी के बाद ही पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली।

    21 मई को वह बहाने से पत्नी को अपनी गर्लफ्रेंड के किराए के कमरे पर ले गया, जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में बंद कर दोनों फरार हो गए।

    शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के बाद दोनों नेपाल भाग गए थे। करीब एक महीने बाद किसी काम से चोरी-छिपे मानेसर लौटे, जहां पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    Post Views: 18
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Deepak Sharma
    • Website
    • Facebook

    इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।

    ये भी पढ़ें...

    राहुल गांधी जयपुर में बस-ट्रक की बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप पहुंचे

    6 July, 2026

    हाफिज सईद ने ही पहलगाम हमले की साजिश रची, NIA बोली- भारत के खिलाफ जंग छेड़ी

    6 July, 2026

    गुजरात में शेर का किसान पर हमला, हाथ जबड़े में आधे घंटे दबाए रखा

    6 July, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    vidyasagar international school
    vidyasagar international school
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.