भोपाल। शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मना रहा है। मध्य प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शौर्य स्मारक पहुंचकर पूर्व पीएम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि- अटल अजात शत्रु,अटल हर दिल अजीज। आज अटल जी के बिना संसद सूनी लगती है। विषय कोई भी हो हंगामा कैसा हो, शोर शराबे में सदन डूब जाता था। उन्होंने कहा कि जब अटल जी संसद में खड़े होते थे पिन ड्राप साईलेन्स हो जाता था। बीजेपी के कट्टर विरोधी भी सुनते थे अटल जी की विरोधी भी तारीफ करते थे। मेरा सौभाग्य उनके साथ काम करने का मौका मिला।मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल सहज और सरल थे। सबको प्रेम करते थे। दुनिया के अनेकों मुद्दे पर नेतृत्व किया। मुझे यह कहते हुए गर्व है परमाणु शक्ति भारत उनके नेतृत्व में बनाया उन्होंने कहा कि अमेरिका ने भी आंखें दिखाई लेकिन पोखरन में परमाणु विस्फोट कर दुनियां को चेतावनी दी कि भारत अब किसी के सामने झुकेगा नहीं। दुनिया को सर्वश्रेष्ठ स्ट्रक्चर दिया।
CM शिवराज ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, सुनाई उनकी कविता
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


