कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने रूस के अमेरिका की एंट्री से भारत-PAK जंग रूकने के दावे पर प्रधानमंत्री मोदी से सवाल किए हैं। रमेश ने पूछा कि क्या ऑपरेशन सिंदूर को अमेरिका के दबाव में रोका गया?
कांग्रेस सांसद ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? क्या अमेरिकी दबाव में भारत ने युद्ध रोका ताकि व्यापार समझौते हो सकें? उन्होंने कहा कि यह सवाल सैन्य नहीं, बल्कि राजनीतिक हैं।
दरअसल, रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता यूरी उशाकोव ने दावा किया है कि ट्रम्प की निजी भूमिका से भारत-PAK के बीच युद्ध रुका था। इस मुद्दे पर ट्रंप और पुतिन की बातचीत भी हुई थी।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प भी 10 मई से लगातार दावा कर रहे हैं कि उनकी व्यापार बंद करने की चेतावनी के चलते भारत और पाकिस्तान ने इस युद्ध को रोका था। 30 मई को भी उन्होंने ये दावा किया था।
राहुल ने कहा था- ट्रम्प के फोन से नरेंद्र तुरंत सरेंडर हो गए
राहुल गांधी ने 3 अप्रैल को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी पर बयान दिया। राहुल बोले कि ट्रम्प का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए।
उन्होंने कहा, “इतिहास गवाह है, यही BJP-RSS का कैरेक्टर है। ये हमेशा झुकते हैं। भारत ने 1971 में अमेरिका की धमकी के बावजूद पाकिस्तान को तोड़ा था। कांग्रेस के बब्बर शेर और शेरनियां सुपर पावर से लड़ते हैं, कभी झुकते नहीं हैं।”

