फरीदाबाद। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा ने औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-59 में एचएसआईडीसी विभाग द्वारा लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से आरएमसी से बनाई जाने वाली लगभग 16 सडक़ों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिवत रूप से नारियल फोडकऱ और भूमि पूजन के साथ कार्य की शुरुआत की गई। इस मौके पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बेहतर सडक़ें उद्योगों के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। लंबे समय से औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और श्रमिकों द्वारा सडक़ों की स्थिति सुधारने की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन सडक़ों के निर्माण से उद्योगों में आने-जाने वाले श्रमिकों, कर्मचारियों और उद्यमियों को काफी सुविधा मिलेगी तथा माल ढुलाई भी सुगम होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्रों के विकास और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सडक़ों के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और उद्योगों को भी गति मिलेगी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि उद्योगों से जुड़े लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इस दौरान एचएसआईडीसी विभाग के सीनियर मैनेजर पुरुषोत्तम कुमार,एसडीओ (मैनेजर) हरिकिशन सहित विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने विधायक को निर्माण कार्य की रूपरेखा और प्रस्तावित सडक़ों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के मौके पर विधायक के साथ पार्षद सोनू वैष्णव,पार्षद प्रतिनिधि जयप्रकाश मास्टर, सत्यवीर डागर,नंदू वैष्णव,सुनील शास्त्री, उद्योगपति परवीन बजाज,उद्योगपति दीप्ति बजाज, शिवराम मास्टर, धनसिंह डागर,जीतराम रावत,प्रदीप डागर,सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। विधायक पंडित मूलचंद शर्मा ने कहा कि इन सडक़ों के बनने से औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-59 को बड़ा लाभ मिलेगा। बेहतर सडक़ें बनने से उद्योगों की गतिविधियां तेज होंगी, परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इसी प्रकार आगे भी निरंतर कार्य किए जाते रहेंगे।


