Corona Virus Medicine: कोरोना (Coronavirus) से जारी भारत की लड़ाई में अब देश को एक नया हथियार मिलने जा रहा है। कोरोना रोधी टीकों के बीच जल्द की एक दवा मोलनुपिराविर (Molnupiravir) को भी मंजूरी मिल सकती है। यह दवा मेड इन इंडिया (Made In India) है। कोविड रणनीति समूह (Covid Strategy Group) के अध्यक्ष डॉ. राम विश्वकर्मा (President Dr. Ram Vishwakarma) ने कहा, ‘कुछ दिनों’ के भीतर अनुमति मिल सकती है। यह दवा हल्के से मध्यम कोविड संक्रमित लोगों के लिए काम आएगी। हालांकि यह बच्चों के लिए नहीं होगी। उन्होंने कहा कि फाइजर समेत कुछ अन्य दवा कंपनियों ने भी आवेदन किया है। उन्होंने कहा, ‘दो दवाओं से फर्क पड़ेगा। जिस तरह से हम बीमारी के महामारी से स्थानिकता की ओर बढ़ रहे हैं, ऐसे में यह दवाएं टीकाकरण से अधिक महत्वपूर्ण होंगी।’
Corona Virus Medicine: कोरोना पर भारत का नया हथियार, जल्द की मेड इन इंडिया ‘मोलनुपिराविर’ दवा को मिलेगी मंजूरी
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


