बता दें कि हजारों लोग बिना इलाज के मर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को 3.68 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं और 3,417 लोगों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के माने तो देश में बीते 24 घंटों में 3,68,147 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,99,25,604 हो गई है। जबकी बीते 24 घंटों में 3,417 लोगों की कोरोना से जान चली गई। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,18,959 पहुंच गई।
आपको बताते चलें कि इस समय भारत में कोरोना का रफ्तार पकड़ लिया है। इसके साथ ही भारत दुनिया का तीसरा देश बना गया है। जहां सबसे अधिक लोगों की मौत कोरोना से हो रही है। पहले नंबर पर अमेरिका है जहां पर 591,062 लोगों की मौत हुई है। वहीं दूसरे नंबर पर ब्राजील है जहां पर कोरोना से 407,775 लोगों की मौत हुई है। और तीसरे नंबर पर भारत है जहां पर अब तक 2,18,959 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब है क पिछले कई हफ्ते देश में कोरोना का कहर टूट रहा है। इस दौरान 26 लाख से अधिक मामले सामने आए। सात दिनों में कोरोना से 23,800 लोगों की मौत हुई। वहीं शुक्रवार को कुल मामले 4 लाख के पार पहुंच गए थे। यह सरकार के लिए चिंता का विषय बन गया है।