फरीदाबाद। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं को पूरी तरह नकल-मुक्त बनाने के लिए उपायुक्त आयुष सिन्हा खुद मैदान में उतर आए हैं। वीरवार को उन्होंने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का अचानक निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। डीसी आयुष सिन्हा ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षार्थियों की एंट्री, तलाशी (फ्रिस्किंग) और पुलिस सुरक्षा के प्रबंधों को देखा। उन्होंने क्लास रूम में जाकर बच्चों के बैठने की व्यवस्था और अनुशासन की जांच की। डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए या कोई व्यक्ति नकल कराते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे फील्ड में लगातार सक्रिय रहें और हर छोटी-बड़ी गड़बड़ी की तुरंत सूचना दें। उन्होंने स्टाफ को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र के आसपास किसी भी बाहरी व्यक्ति को भटकने न दिया जाए। उन्होंने अनुशासन बनाए रखने और सुरक्षा घेरे को मजबूत करने पर जोर दिया ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी परीक्षा दे सकें।
परीक्षा केंद्रों पर डीसी आयुष सिन्हा का छापा,परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा जांची
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


