कांग्रेस ने चुनाव आयोग से केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि चंद्रशेखर का बेंगलुरु के पॉश इलाके कोरमंगला में 49,000 स्क्वॉयर फीट का बंगला है। जिसकी कीमत करीब 200 करोड़ रुपए के आसपास है।
केरल कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजीव चंद्रशेखर आदतन अपराधी हैं। उन्हें लगता है कि वे इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को बार-बार गुमराह कर सकते हैं। उनके एफिडेविट से यह भी पता चलता है कि अरबपति बिजनेसमैन होने के बावजूद उनके पास कोई रहने की प्रॉपर्टी या कार नहीं है।
हम आपसे रिक्वेस्ट करते हैं कि इस मामले में दखल दें और पीपल्स रिप्रेजेंटेशन एक्ट के तहत कैंडिडेट को डिसक्वालिफाई करें। नहीं तो, जनता सवाल करेगी कि क्या चुनाव आयोग निष्पक्ष काम कर रहा है कि नहीं।
पश्चिम बंगाल में आज सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी हो सकती है। SIR के दौरान ‘अंडर एडजुडिकेशन’ में रखे गए करीब 63 लाख वोटरों में से 27 लाख के मामलों का वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है।
असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 7 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पार्टी 101 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है।
पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में भगवान राम की मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया।
असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM पार्टी पश्चिम बंगाल में हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 30 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए मीटिंग की। यह मीटिंग मुचिपारा इलाके के एक होटल में हुई और इसमें अलग-अलग जिलों के BJP उम्मीदवार शामिल हुए। इस मौके पर राज्य अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी के दूसरे नेता मौजूद थे।
पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान मछली बांटने को लेकर BJP उम्मीदवार शरदवत मुखर्जी ने कहा कि बंगाल में लोग नवरात्रि के दौरान भी मछली खाते हैं। ऐसा नहीं है कि वे नहीं खाते। यहां सभी समुदाय नॉन-वेजिटेरियन हैं। खाने की आदतें अपनी पसंद के हिसाब से होती हैं।


