भोपाल में गुरुवार को हाई पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिला। नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपना मुंह काला करने के लिए राजभवन के लिए निकले।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और मुंह काला नहीं करने दिया। दिग्विजय सिंह ने बरैया को काला टीका लगाकर उनका वचन पूरा कराया।
बाद में बरैया ने EVM वाले पोस्टर्स पर काली स्याही पोत दी। उन्होंने कहा कि ‘हम EVM का मुंह काला कर रहे।’फूल सिंह बरैया दतिया जिले की भांडेर सीट से विधायक का चुनाव जीते हैं। चुनाव से पहले उन्होंने दावा किया था कि अगर भाजपा की मध्यप्रदेश में 50 सीट भी आती हैं तो वे अपना मुंह काला करेंगे।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को 230 सीट में से 163 सीट मिली। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बरैया को अपना वचन निभाने की नसीहत दी जा रही थी।


