Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Atulya Loktantra
    Button
    • नेशनल न्यूज़
    • राज्य खबरें
      • हरियाणा
        • Faridabad
      • चंडीगढ़
      • Delhi
    • एजुकेशन
    • हेल्थ न्यूज़
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • विचार
    • Video News
      • Live – YouTube
    • Online
    • E Paper
    Atulya Loktantra
    Home » कर्नाटक में डॉक्टर की घर में हत्या, बेटा घायल मिला

    कर्नाटक में डॉक्टर की घर में हत्या, बेटा घायल मिला

    Deepak SharmaBy Deepak Sharma16 July, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Doctor murdered at home in Karnataka; son found injured.
    Doctor murdered at home in Karnataka; son found injured.

    कर्नाटक के धारवाड़ में बुधवार को 45 साल के डॉक्टर (एनेस्थीसिया विशेषज्ञ) किरण होन्नावर की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। उनके 8 साल के बेटे पर भी चाकू से हमला किया गया। बच्चे का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    इस वारदात के वीडियो सामने आए हैं। इसमें डॉ. होन्नावर और उनका बेटा फर्श पर खून से लथपथ पड़े दिख रहे हैं। होन्नावर की पत्नी डॉक्टर प्रियंका बिस्तर पर मोबाइल फोन चलाती दिखाई दे रही हैं।

    वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने प्रियंका को पूछताछ में ले लिया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात कब हुई और इसके पीछे क्या वजह थी।

    मामले का खुलासा तब हुआ, जब डॉ. किरण के परिजन पूरे दिन उनसे संपर्क करने की कोशिश करते रहे। फिर भी बात नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक, प्रियंका ने ससुरालवालों से पहले कहा कि पति आराम कर रहे हैं। बाद में बताया कि वे बाहर गए हैं। शाम तक बात नहीं होने पर परिजन फ्लैट पहुंचे।

    डॉ. किरण एक कमरे में खून से लथपथ मृत मिले, जबकि दूसरे कमरे में उनका बेटा घायल पड़ा था। रिश्तेदारों ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉ. किरण के परिजनों ने हत्या के लिए उनकी पत्नी पर आरोप लगाया है।

    हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि घटना कब हुई। पत्नी पूछताछ के दौरान अलग-अलग बयान दे रही है।

    उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि हत्या की वजह पता चल सके। पुलिस अपार्टमेंट के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों के मुताबिक, पड़ोसियों से किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं मिली है।

    धारवाड़ की घटना से पहले भी कर्नाटक एक चर्चित ट्रिपल मर्डर केस को लेकर सुर्खियों में रहा। 22 जून को बेंगलुरु के केआर पुरम इलाके में 24 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्वेता एम. पर अपने माता-पिता और छोटी बहन की हत्या का आरोप लगा था।

    जांच में सामने आया कि इस वारदात में उसके लिव-इन पार्टनर जे. केनेथ की भी भूमिका थी। केनेथ को बाद में पुडुचेरी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, श्वेता और केनेथ वारदात के बाद बाइक से पुडुचेरी भाग गए थे और एक होटल में ठहरे थे।

    Post Views: 18
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Deepak Sharma
    • Website
    • Facebook

    इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।

    ये भी पढ़ें...

    वांगचुक के अनशन पर दिल्ली हाईकोर्ट बोला- हर जान कीमती

    16 July, 2026

    कांग्रेस का पीएम को लेटर, कहा- सर्वदलीय बैठक बुलाएं

    16 July, 2026

    ISRO के 100 वैज्ञानिकों ने नौकरी छोड़ी या रिटायरमेंट लिया

    16 July, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    vidyasagar international school
    vidyasagar international school
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.