महाराष्ट्र की 288 और झारखंड में दूसरे फेज की 38 विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग खत्म हो गई। झारखंड में 13 नवंबर को पहले फेज में 42 सीटों पर वोटिंग हुई थी। राज्य में 81 सीटें हैं। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
महाराष्ट्र में 7 एग्जिट पोल आए हैं। इनमें से 6 में भाजपा गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है, जबकि एक में कांग्रेस गठबंधन की सरकार का अनुमान है। झारखंड के लिए अब तक 4 एग्जिट पोल आए हैं। तीनों में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने के आसार जताए गए हैं।
एग्जिट पोल 2024
———————————-
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
सीटें 288 । बहुमत 145
| न्यूज 18-मैट्रिज | 150-170 | 110-130 | 110-130 |
| P-MARQ | 137-157 | 126-146 | 2-8 |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 152-160 | 130-138 | 6-8 |
| पीपुल्स पल्स | 175-195 | 85-112 | 7-12 |
| इलेक्टोरल एज | 118 | 150 | 20 |
| पोल डायरी | 122-186 | 69-121 | 12-29 |
| रिपब्लिक | 137-157 | 126-146 | 2-8 |
| पोल ऑफ पोल्स | 153 | 124 | 11 |
झारखंड विधानसभा चुनाव
कुल सीट 81 । बहुमत 41
| सर्वे एजेंसी | NDA | INDIA | अन्य |
| न्यूज 18-मैट्रिज | 42-47 | 25-30 | 1-4 |
| पीपुल्स पल्स | 44-53 | 25-37 | 5-9 |
| JVC | 40-44 | 30-40 | 1 |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 45-50 | 35-38 | 3-5 |
| पोल ऑफ पोल्स | 46 | 32 | 3 |

