उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में आग, 3 महिलाएं जिंदा जलीं:एक अन्य महिला मजदूर घायल, शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में आग, 3 महिलाएं जिंदा जलीं:एक अन्य महिला मजदूर घायल, शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा
उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में आग, 3 महिलाएं जिंदा जलीं:एक अन्य महिला मजदूर घायल, शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

उज्जैन में पोहा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाएं जिंदा जल गईं। हादसा शुक्रवार शाम नागझिरी थाना क्षेत्र में उद्योगपुरी स्थित फैक्ट्री में हुआ। घटना के वक्त महिलाएं काम कर रही थीं। वहीं, अन्य महिला भी झुलसी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे हैं।

नागझिरी क्षेत्र की उद्योगपुरी में संचालित पोहा फैक्टरी बिंदल प्रोसेस में शाम 5:30 बजे उस समय अफरा तफरी मच गई जब वंहा रखे रॉ मटेरियल में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। फायर कर्मी अंदर पहुंचे तो एक के बाद एक तीन महिला मजदूर की लाशें मिलीं। मृतकों में दुर्गाबाई पति राधेश्याम उम्र 45 साल निवासी बोरखेड़ी आगर मालवा, ज्योति पति पप्पू उम्र 25 साल निवासी नागझिरी, क्षमा बाई पति प्रभु लाल मालवीय उम्र 45 साल निवासी नेहरू नगर नागझिरी के रूप में पहचान हो पाई है। वहीं सीमा नाम की महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है।

लाश को पहचान पाना भी मुश्किल
आग से तीनो लाशें इस तरह जल चुकी थी की उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। आग कैसे लगी ये साफ नहीं हो पाया है। लेकिन फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पोहा बनाने का रॉ मटेरियल रखा था।

करंट से या जलने से मौत
घटनास्थल को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है की आग इतनी भीषण नहीं रही होगी की तीन लोगों की मौत हो जाए। संभवतः तीनों की मौत करंट लगने से हुई है जिसके कारण वहां रखे रॉ मटेरियल ने आग पकड़ ली। हालांकि उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने इंड्रस्ट्री सेफ्टी और फायर सेफ्टी के अधिकारियों को 3 दिन में जांच रिपोर्ट पेश करने का कहा है। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।

सुरक्षा मानक था या नहीं इसके बाद कार्यवाही
बिंदल प्रोसेस के नाम से संचालित फैक्ट्री में पोहे बनाने का काम होता था। करीब 25 वर्षो से अधिक समय से फैक्ट्री संचालित हो रही थी। फैक्ट्री के मालिक राकेश बिंदल ने घटना को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया की किन परिस्थियों में घटना हुई, सुरक्षा मानक था या नहीं , इसको लेकर एफएसएल टीम को जांच करने के आदेश दिए जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद कार्यवाही की जाएगी। संभवतः शार्ट सर्किट से आग लगी है।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video