राजस्थान के सीकर जिले में बुधवार सुबह धुंध के कारण चार बस-ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसके बाद और गाड़ियां बस से टकरा गईं। हादसे में 10 लोग घायल हो गए।
बिहार के अररिया, पूर्णिया सहित 5 जिलों में कोहरा रहा। सुबह विजिबिलिटी कम होने से 5 ट्रेनें लेट चल रही हैं। औरंगाबाद समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं।
मध्य प्रदेश में 23 और 24 जनवरी को ग्वालियर-रीवा समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा।
उधर, यूपी सहित देश के 6 राज्यों में दो दिन बाद बारिश की संभावना है। राजस्थान में ओले भी गिर सकते हैं। उत्तरकाशी में चीन सीमा से लगी नेलांग घाटी में नदियां जम गईं। आदि कैलाश (पिथौरागढ़) और केदारनाथ धाम में तापमान -21 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
मध्यप्रदेश में 23 और 24 जनवरी को बारिश का अलर्ट है। ऐसा स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से होगा। ग्वालियर-रीवा समेत 10 जिलों में असर रहेगा। इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा। बुधवार सुबह भी कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा जा रहा है।राजस्थान में आज से मौसम में बदलाव होगा। एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) के सक्रिय होने से 22 जनवरी को 6 और 23 जनवरी को 10 जिलों में आंधी-बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। इस सिस्टम का असर खत्म होने के बाद एक बार फिर राजस्थान में तेज सर्दी के साथ घना कोहरा देखने को मिलेगा। बिहार के गोपालगंज और बगहा में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने आज अररिया, पूर्णिया सहित 5 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां 5 ट्रेनें लेट चल रही हैं। औरंगाबाद समेत कई शहरों में सुबह से बादल छाए हुए हैं।यूपी में कल से 5 दिन बारिश हो सकती है। आंधी भी चल सकती है। इसके बाद ठंड एक बार फिर अपना असर दिखाएगी। फिलहाल 2 दिनों से लोगों को कोहरे और ठंड से कुछ राहत मिली हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों पर अगले 3 दिन बर्फबारी और बारिश की वजह से प्रदेश में तापमान फिर से लुढ़कने लगेगा। यह दौर 5 से 6 दिन तक जारी रह सकता है।


