logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: अंतरिक्ष में तैरता कचरा, अंतरिक्ष भी अछूता नहीं है प्रदूषण से: ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » अंतरिक्ष में तैरता कचरा, अंतरिक्ष भी अछूता नहीं है प्रदूषण से: ज्ञानेन्द्र रावत
National News

अंतरिक्ष में तैरता कचरा, अंतरिक्ष भी अछूता नहीं है प्रदूषण से: ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 22 November, 2025
By Deepak Sharma
91 Views
Share
14 Min Read
Garbage floating in space, space is also not untouched by pollution: Gyanendra Rawat
Garbage floating in space, space is also not untouched by pollution: Gyanendra Rawat
SHARE

दुनिया में प्रगति का अब कोई न तो मापदंड रहा है और न ही कोई मानदंड। इसका अहम कारण होड है जो थमने का नाम नहीं ले रही। प्रगति और विभिन्न क्षेत्रों में सबसे पहले कामयाबी हासिल कर उन्नति के शिखर पर पहुंचने की होड ने ही खोज कहें या अनुसंधान की महती महत्वाकांक्षा ने इंसान को राकेटों – सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजने हेतु प्रोत्साहित किया। अब तो अंतरिक्ष ही क्या चंद्रमा और मंगल नामक ग्रह भी इंसान की इस महत्वाकांक्षा के आगे नतमस्तक हैं। उन पर भी पहुंच बनाने में उसने कामयाबी पा ली है। वह बात दीगर है कि उसके इन अभियानों से लाभ कितना होता है और हानि कितनी इसकी चिंता किसी को नहीं है। इंसान की कारगुजारी का ही दुष्परिणाम है कि उसने अपने ग्रह को तो प्रदूषित किया ही है,अब अंतरिक्ष को भी प्रदूषित कर डाला है। अंतरिक्ष में प्रदूषण इसका जीता-जागता सबूत है।

हकीकत यह है कि इंसान, वायु, जल, धरती, नदी, मृदा, खान-पान की वस्तुएं ही क्या प्रदूषण की मार से कोई बचा नहीं है। यहां तक अंतरिक्ष भी प्रदूषण से अछूता नहीं रहा है। वैज्ञानिकों के हालिया अध्ययन इसके जीते-जागते सबूत हैं। लंदन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने हालिया अध्ययन में इस बात का खुलासा किया है। उनके अनुसार अंतरिक्ष का यह प्रदूषण धरती के ऊपर वायुमंडल में 500 गुणा अधिक नकारात्मक असर छोड़ रहा है। इसमें धरती से छोड़े गये रॉकेटों और सैटेलाइट की अहम भूमिका है। भले ही यह उत्सर्जन दूसरे उद्योगों से कम क्यों न हो लेकिन वायुमंडल में पहले से ज्यादा प्रदूषण फैल रहा है। यह काफी चिंताजनक है। लंदन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता वैज्ञानिकों का कहना है कि राकेट और सैटेलाइट से पहले कभी इतना प्रदूषण वायुमंडल की ऊपरी परत में नहीं छोड़ा गया । यह परत लम्बे समय तक प्रदूषण को रोककर रखती है। गौरतलब यह है कि इंसानों ने इससे पहले कभी भी वायुमंडल की ऊपरी परतों में इतना प्रदूषण नहीं फैलाया जितना अभी फैल रहा है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि समय रहते इसे नहीं रोका गया तो पृथ्वी के वायुमंडल में इसके गंभीर परिणाम होंगे। अध्ययन में यह स्पष्ट हो गया है कि स्पेसएक्स का स्टारलिंक, वनवेब जैसे बड़े सैटेलाइटों ने प्रदूषण को तीन गुणा बढ़ाने में अहम योगदान दिया है। इसका जीपीएस, संचार और मौसम के पूर्वानुमान सहित अंतरिक्ष आधारित तकनीकों पर निर्भर उद्योगों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ेगा।

इसमें दो राय नहीं है कि अंतरिक्ष में भेजे राकेटों- सैटेलाइटों से समूची दुनिया को टेलिविजन प्रसारण, डायरेक्ट टू होम, ए टी एम, मोबाइल व संचार, दूर शिक्षा, दूर चिकित्सा और मौसम,कीट संक्रमण, कृषि- मौसम विज्ञान, मत्स्य पालन आदि क्षेत्रों में सलाह मिलती है। यही नहीं उपग्रह डेटा का इस्तेमाल फसल उत्पादन व अनुमान, फसल की गहनता, सूखा आकलन, बंजर भूमि सूची, भूजल संभावित क्षेत्रो की पहचान, अंतर्देशीय जलीय चक्र और कृषि की उपयुक्तता, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, महासागरीय स्थिति की सूचना के साथ भूजल पुनर्भरण संभाव्यता आदि के लिए भी किया जाता है। लेकिन इसके लाभ के साथ साथ खतरे भी अनेक हैं। सबसे बड़ा खतरा तो इनके द्वारा छोड़े गये अनुपयुक्त या समय सीमा समाप्ति के बाद कबाड सामानों से अंतरिक्ष में हो रहे प्रदूषण का है जिसने समूची दुनिया के वैज्ञानिकों और पर्यावरणवेत्ताओं की चिंता को और बढ़ा दिया है। असलियत में दुनिया के देशों द्वारा प्रक्षेपित किये गये उपग्रहों, राकेट, बूस्टर और हथियार परीक्षणों के मलबे के हजारों टुकड़े कक्षा में फंस गये हैं जो न केवल पृथ्वी की निगरानी के लिए जरूरी सक्रिय उपग्रहों से टकरा सकते हैं, बल्कि पुन: प्रवेश करते समय जलने पर हानिकारक रसायन भी वायुमंडल में छोड़ सकते हैं। इससे ओजोन परत का क्षरण हो रहा है। साथ ही आगामी बरसों में प्रक्षेपास्त्र और अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए बड़ी समस्यायें पैदा हो रही हैं। गौरतलब है कि 2021 के नवम्बर महीने में रूस ने एक एन्टीसैटेलाइट प्रक्षेपास्त्र के जरिये अपने एक पुराने उपग्रह को उड़ा दिया था। परिणामस्वरूप उसके मलबे के हजारों टुकड़े फैल गये थे जिससे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से टकराने का खतरा पैदा हो गया था। सिक्योर वर्ल्ड फाउंडेशन की मानें तो आजतक कम से कम 16 मलबा पैदा करने वाले एसैट हथियार परीक्षण किये गये हैं जिनमें सबसे ज्यादा हानिकारक 2007 में चीन द्वारा किया गया था जिससे 3000 के करीब मलबे के टुकड़े बने थे। तब से अभीतक तीन मलबा बनाने वाले परीक्षण किये गये हैं और आने वाले बरसों में कई अंतरिक्ष मिशनों की योजना की मिली है।

गौरतलब यह है कि इस समय अंतरिक्ष में अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन, जापान, भारत, फ्रांस, जर्मनी, इटली और कनाडा मिलाकर इन दस देशों के सर्वाधिक सैटेलाइट हैं। इन तकरीब 12,952 सैटेलाइटों में से सबसे ज्यादा 8530 अमेरिका के हैं। उसके बाद रूस के 1559, चीन के 906, ब्रिटेन के 763, जापान के 203, भारत के 136, फ्रांस के 100, जर्मनी के 82, इटली के 66 और सबसे कम 64 कनाडा के हैं। मौजूदा दौर में 2200 से ज्यादा उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे हैं। ये पृथ्वी के भूमध्य रेखीय तल में पृथ्वी की सतह से लगभग 30,000 किलोमीटर ऊपर भूस्थिर कक्षा में हैं जो अधिकांशत: संचार और मौसम की जानकारी से संबंधित उपग्रह हैं। जहां तक भारत का सवाल है, केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार भारत ने इसरो के द्वारा अबतक 1975 से भरतीय मूल के 129 के। अलावा 36 देशों के 342 विदेशी उपग्रह प्रक्षेपित किये हैं। राज्यसभा में दी जानकारी के मुताबिक भारत के अंतरिक्ष में कुल 53 परिचालन उपग्रह हैं जो राष्ट्र को विभिन्न सेवायें दे रहे हैं। इनमें 21 संचार, 8 नेविगेशन, 21 पृथ्वी अवलोकन और 3 विज्ञान उपग्रह हैं। भारत ने बीती 2 नवम्बर को 4,410 किलो वजन वाला देश का सबसे भारी संचार उपग्रह जी सैट-7 आर बाहुबली राकेट एल बी एम 3 – एम 5 के जरिये छोड़ा है। कहा जा रहा है इससे नौसेना की कनेक्टिविटी युद्ध पोतों, विमानों और पनडुब्बियों सहित नौसेना के समुद्री संचालन केन्द्र में निर्बाध व सुरक्षित संचार संपर्क रखने में कई गुणा बढ जायेगी।

सबसे अहम सवाल तो अंतरिक्ष में दिनोंदिन बढ़ रहे कचरे का है। वह बात दीगर है कि अंतरिक्ष की कक्षा में मौजूद कचरे की मात्रा पृथ्वी के वायुमंडल से ठीक ऊपर, उसकी सतह से 2000 किलोमीटर ऊपर तक फैले क्षेत्र में मौजूद उपग्रहों और मलबे की तुलना में नगण्य हैं। उसको पृथ्वी की निम्न कक्षा या लियो कहते हैं। अक्सर उच्चतर कक्षाओं, चंद्रमा या अन्य ग्रहों तक पहुंचने के लिए अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की निम्न कक्षा से ही गुजरना पड़ता है। यहां मलबा सबसे ज्यादा और सघन मात्रा में होता है। यहां कक्षीय वेग सबसे ज्यादा होता है। यही वह अहम कारण है कि अंतरिक्ष का यह कचरा या जिसे मलबा कहें, लियो में मौजूद अंतरिक्ष यान के लिए ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष यात्रा के सभी रूपों के लिए बड़ा खतरा है। अंतरिक्ष का कचरा परिचालन अंतरिक्ष यान पर प्रभाव डाल सकता है। इससे सभी आकारों का और भी अधिक मलबा पैदा हो सकता है जिससे जोखिम का असर और बढ़ सकता है जिसे केप्लर सिंड्रोम कहते हैं।

यहां सबसे बड़ी चिंता तो निष्क्रिय उपग्रहों और रॉकेटों के मलबे को लेकर है जो इस क्षेत्र में फैले हुए हैं और जो अंतरिक्ष में अव्यवस्था फैला रहे हैं। यहां इस सच्चाई से इंकार नहीं किया जा सकता कि 1957 में जब सबसे पहले अंतरिक्ष में स्पूतनिक पहुंचा, तभी से अंतरिक्ष में मलबा जमा होना शुरू हुआ है। 2020 तक उन 2200 सक्रिय उपग्रहों के साथ लगभग 34,000 दस सेंटीमीटर या उससे भी अधिक व्यास के मलबे के टुकड़े, एक सेंटीमीटर से दस सेंटीमीटर तक की तकरीबन 9,00,000 वस्तुएं और एक सेंटीमीटर से भी छोटे आकार के 1,28,000,000 टुकड़े अंतरिक्ष में हैं जिनका वजन लगभग 70 लाख किलोग्राम के बराबर है। दरअसल राकेट प्रक्षेपण से बूस्टर, फेयरिंग, इंटरस्टेज और दूसरा मलबा लियो में रह जाता है। रॉकेटों के विस्फोट से भी ऐसा ही होता है।इसके अलावा इंसान की मौजूदगी से भी अंतरिक्ष में कैमरा, प्लायर्स, अंतरिक्ष यात्रियों के दस्ताने , रिंच, स्पैचुला, यहां तक कि अंतरिक्ष में भ्रमण के दौरान खोये उपकरण, बैग आदि भी रह जाते हैं। कुछ मलबा प्राकृतिक तौर पर भी सूक्ष्म उल्कापात के प्रभाव से भी पैदा होता है। उपग्रहों के संचालन, ईंधन समाप्त होने, बैटरियों के पैनल खराब होने से एकपक्षीय मलबे से प्रतिक्रिया चक्र बनता है। मलबे के और छोटे कण यानी सबसे छोटा मलबा भी जैसे धूल के कण भी भीषण खतरा बनते हैं।

अब लियो में ज्यादा सैटेलाइटों और रॉकेटों के चलते ज्यादा भीड़-भाड हो रही है। यही नहीं अंतरिक्ष यान और मौजूदा कबाड के बीच भी नजदीकी चूक पहले से ज्यादा हो रही है जो भयावह खतरे का संकेत है। ऐसी स्थिति में अंतरिक्ष यान और कक्षीय मलबा एक ऐसे घनत्व तक पहुंचता है जिसके हर एक प्रभाव से और अधिक मलबा पैदा होता है जिसकी दूसरी वस्तुओं से टकराने की संभावना बढ़ जाती है। नतीजतन लियो का उपयोग दशकों तक असंभव हो जाता है। यह भी भयावह खतरे की चेतावनी है।

इसमें दो राय नहीं है कि अंतरिक्ष में प्रदूषण के लिए खासतौर से विभिन्न देशों की सरकारें तो जिम्मेदार हैं ही, अंतरिक्ष ऐजेंसियां और निजी कंपनियां भी काफी हदतक जिम्मेदार हैं। यह प्रदूषण मुख्यत: उपग्रहों व राकेटों के हिस्सों और प्रक्षेपणों के दौरान पैदा हुए मलबे के रूप में होता है। इसके लिए स्पेसएक्स, एरियान के साथ लाकहीड व मार्टीन जैसी कंपनियों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। इस बारे में अनुसंधान कर्ता प्रोफेसर ऐलाएस मौरिस कहते हैं कि इस स्थिति से हम एक ऐसी जगह पर आ गये हैं जहां हम इससे पहले कभी भी नहीं थे। अंतरिक्ष यान और राकेटों का प्रक्षेपण दिनोंदिन तेजी से बढ़ रहा है। अकेले 2024 में 259 और 2023 में 223 राकेट लांच किये गये। इनमें कुल मिलाकर 453,000 मीट्रिक टन से ज्यादा ईंधन खर्च हुआ। कुछ दिनों से केन्या सहित दूसरी जगहों से वहां अंतरिक्ष से मलबा गिरने की खबरें आ रहीं हैं। स्वाभाविक है कि अंतरिक्ष में भी मलबा जमा होने की सीमा है। दुनिया में अनुसंधान, मौसमी गतिविधियों, संचार के विभिन्न आयामों की पहचान और ग्रहों की खोज हेतु सेटेलाइट और रॉकेटों को भेजने की होड लगी है, ऐसी दशा में ऐसा होना स्वाभाविक है। आज केन्या में अंतरिक्ष का मलबा गिरने की खबर है, हो सकता है कल कहीं और ऐसी ही मलबे के गिरने की खबर आये। यह सिलसिला जारी रहेगा और खतरा लगातार बढ़ता ही चला जायेगा। जबतक यह होड जारी रहेगी। भविष्य में अमेजन का
कुईपर प्रोजेक्ट यूरोपीय स्पेस एजेंसी के ठोस राकेट ईंधन का उपयोग करेगा। इससे क्लोरीन यौगिक निकलेंगे जो ओजोन परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। दुनिया के विशेषज्ञ सहमत हैं कि इससे इस संकट के हल के लिए तकनीकी नवाचार और सख्त नियम दोनों की बेहद जरूरत है। यह भी कि अंतरिक्ष के मलबे की समस्या का शीघ्र निपटान किया जाये। कारण
बोइंग कंपनियां और स्पेसएक्स जैसी कंपनियां पृथ्वी की निचली कक्षा में लगभग 65,000 अंतरिक्ष यान प्रक्षेपण की तैयारी में हैं जिससे भविष्य में अंतरिक्ष में और भी अधिक मलबा पैदा होगा। जाहिरहै इससे अंतरिक्ष में मलबे की समस्या और भयावह रूप अख्तियार करेगी।इसमें दो राय नहीं।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Delhi: Arms smuggling network with ISI connections busted दिल्ली- ISI कनेक्शन वाला हथियार तस्करी नेटवर्क पकड़ा
Next Article Tharoor said – Trump and Mamdani came together in America, this should happen in India too. थरूर बोले- अमेरिका में ट्रम्प-ममदानी साथ आए, भारत में भी हो ऐसा
vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

New impetus to sanitation system: Cabinet Minister Vipul Goyal distributed 31 scooters to MCF sanitation inspectors
स्वच्छता व्यवस्था को नई गति: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एमसीएफ के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं
Faridabad
Traffic police take strict action, issue 56,220 challans in March
ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मार्च में किये 56,220 चालान
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad
Residents of the area will get advanced heart treatment facilities: Vipul Goyal
क्षेत्रवासियों को मिलेगी उन्नत हृदय उपचार की सुविधा : विपुल गोयल
Faridabad
Chief Minister's big gift to Faridabad, several announcements ranging from junction improvements to multi-specialty hospital
मुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएं
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.2k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.2k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.3k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1.1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
1k Views
3rd National Lok Adalat will be held on 13th September in Faridabad district
जिला फरीदाबाद में 13 सितंबर को होगी 3वीं राष्ट्रीय लोक अदालत
902 Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

BJP issues whip to MPs: Must be present in Parliament from April 16-18
National News

BJP ने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया, 16-18 अप्रैल तक संसद में मौजूद रहना होगा

76 Views
21 hours ago
Dr Prashant Gupta, Dr Jitendra Singla and Dr Pooja Singla were honoured with the 'Health Icon Award' at a grand ceremony held in New Delhi.
National News

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सिंगला एवं डॉ. पूजा सिंगला को ‘हेल्थ आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित

81 Views
21 hours ago
Bhagwat said – lack of unity in Hindu society: this is the main reason for repeated slavery
National News

भागवत बोले- हिंदू समाज में एकता की कमी, ये बार-बार गुलामी की बड़ी वजह

87 Views
21 hours ago
SIR in West Bengal - Supreme Court hearing tomorrow: 91 lakh names were deleted from the voter list
National News

प.बंगाल में SIR- सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई, वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे थे

83 Views
21 hours ago
Congress said – the government wants to put the caste census on hold
National News

कांग्रेस बोली-सरकार जाति जनगणना को ठंडे बस्ते में डालना चाहती

81 Views
21 hours ago
Amarnath Yatra will start from July 3, last for 57 days and will end on August 28.
National News

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, 57 दिन चलेगी, 28 अगस्त को खत्म होगी

84 Views
21 hours ago
DC Ayush Sinha visited Ballabhgarh grain market and inspected the arrangements.
National News

डीसी आयुष सिन्हा ने किया बल्लभगढ़ अनाज मंडी का दौरा, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

95 Views
2 days ago
एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
National News

एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल के कुशल निर्देशन में पलवल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

100 Views
2 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Constable Revathi's testimony led to the death penalty for 9 policemen.
कांस्टेबल रेवती की गवाही से 9-पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा
4 days ago
विकसित भारत @2047’ के संकल्प को समर्पित होगा नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं भारत सम्मान 2026
विकसित भारत @2047’ के संकल्प को समर्पित होगा नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं भारत सम्मान 2026
2 days ago
Manipur: Bomb attack kills 2 children; protests erupt, police outpost vandalized
मणिपुर- बम हमले में 2 बच्चों की मौत:घटना के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस चौकी तोड़ी
6 days ago
The government said that in many temples, alcohol is given as prasad.
सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है
4 days ago
Claim: Humayun Kabir has a deal worth ₹1000 crore with the BJP.
दावा- हुमायूं कबीर की BJP से ₹1000 करोड़ की डील
4 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account