पणजी/अतुल्यलोकतंत्र :गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल कर दिया है। इससे पहले चार मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल से हटा दिया। इन मंत्रियों के स्थान पर चार विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी है। इनमें तीन उन विधायकों को जगह दी है जिन्होंने कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार, चार मंत्रियों में उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री विनोद पालेकर, ग्रामीण विकास मंत्री जयेश सालगांवकर (सभी जीएफपी विधायक) और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे (निर्दलीय) को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया ।