सोने-चांदी के दाम में आज यानी बुधवार, 16 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम आज 456 रुपए गिरकर 97,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले इसका दाम 97,916 रुपए पर था।
वहीं चांदी की कीमत ₹1,001 कम होकर ₹1,10,996 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,11,997 पर थी। इससे पहले 14 जुलाई को चांदी ने 1,13,867 रुपए और सोने ने 8 जून को ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,439 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,150
मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,000
कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,000
चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,280 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹91,000
इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

