फ्रांस की सेना ने एक बड़ी उपलब्धी हासिल करते हुए सहारा में इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू अल-वालिद-अल-सहारवी को मार गिराया है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने दी है।
फ्रांस की सेना ने एक बड़ी उपलब्धी हासिल करते हुए सहारा में इस्लामिक स्टेट का सरगना अबू अल-वालिद-अल-सहारवी को मार गिराया है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने दी है।
राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर घोषणा करते हुए बताया कि, ग्रेटर सहारा में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के नेता अदनान अबू वालिद अल सहराउई को फ्रांसीसी सेना ने निष्प्रभावी कर दिया है। साहेल में आतंकवादी समूहों के खिलाफ हमारी लड़ाई में यह एक और बड़ी सफलता है। उन्होंने आगे लिखा कि,राष्ट्र आज उन सभी शहीदों के बारे में सोच रहा है जो फ्रांस के लिए सर्वल और बरखाने ऑपरेशन में शहीद हुए, उनका बलिदान व्यर्थ नहीं है। अपने अफ्रीकी, यूरोपीय और अमेरिकी भागीदारों के साथ हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे।