Gurugram Namaz Controversy: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक खास वर्ग के खुले में नमाज पढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब समाप्त होता नजर आ रहा है। बता दें कि विवाद बढ़ता देख गुरुग्राम जिला प्रशासन ने शहर के आठ स्थानों पर नमाज (Gurugram Me Namaz Per Rok) अदा करने की अनुमति को रद्द कर दिया है। साथ ही, दिल्ली से सटे होने और प्रदुषण के लगातार बढ़ते स्तर को देखते हुए गुरुग्राम में इस दिवाली पटाखों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यहां ग्रीन पटाखे भी नहीं जलाए जाएंगे। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से ये भी कहा गया है, कि शहर के अन्य स्थानों जहां खुले में नमाज पढ़े जाने से आस-पास के लोगों को आपत्ति होगी, वहां भी अनुमति नहीं दी जाएगी। ज्ञात हो, कि मंगलवार को लघु सचिवालय में इस संबंध में एक बैठक हुई थी। मीटिंग में डीसीपी दीपक सरारण, हिंदू और मुस्लिम संगठनों के पदाधिकारी आदि मौजूद थे। सभी ने इस फैसले पर अपनी सहमति जताई थी।
Gurugram Namaz Controversy: हरियाणा के गुरुग्राम में इन 8 जगहों पर खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक, दिवाली में पटाखों पर भी पूर्ण प्रतिबंध
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


