राजस्थान में बर्फीली हवाएं चल रही हैं। उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा कोहरा छाया। जैसलमेर में गाड़ियों पर बर्फ की परत जम गई। अलवर में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे बारिश हुई। खैरथल-तिजारा में बारिश के साथ ही ओले भी गिरे। सर्दी के चलते 25 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
मध्य प्रदेश के 17 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। इस वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर-उज्जैन आने वाली एक दर्जन ट्रेनें लेट हैं। छतरपुर का खजुराहो सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 4.1 डिग्री, दतिया में 4.2 डिग्री, नौगांव-शिवपुरी में 5 डिग्री, उमरिया में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री रहा।
उधर, चिल्लई कलां की वजह से जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रिकॉर्ड की गई। तेज ठंड के कारण इस सर्दी में पहली बार डल मशहूर झील के कुछ हिस्से जम गए। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया है।
बिहार के पटना में सर्दी के कारण 7 दिनों में 1000 से ज्यादा बच्चे बीमार होकर अस्पताल पहुंचे, जिनमें से 3 की मौत हो गई। 15 जिलों का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। गयाजी शहर सबसे ठंड रहा, जहां टेंपरेचर 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
जनवरी में ठंड की बात करें तो उत्तर प्रदेश के काशी में 22 साल का रिकॉर्ड टूट गया। यहां अधिकतम तापमान 11.4°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 17 जनवरी 2003 में अधिकतम तापमान 11.6°C दर्ज किया गया था।
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर शुक्रवार को साफ तौर पर देखने को मिला। सुबह कोहरे की वजह से दिल्ली से भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात छतरपुर जिले का खजुराहो प्रदेश में सबसे ठंडा दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।


