केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि डॉग्स की 23 ब्रीड के इम्पोर्ट पर बैन लगा दिया जाए। केंद्र ने कुत्तों के हमले में इंसानी मौतों के बढ़ते मामले देखते हुए राज्यों से कहा कि वे इन 23 ब्रीड के डॉग्स का ना सिर्फ इम्पोर्ट रोकें, बल्कि इनकी ब्रीडिंग और बिक्री पर भी रोक लगाएं।
23 डॉग ब्रीड की लिस्ट में रॉटविलर और पिटबुल भी शामिल हैं। हाल ही में इंसानों पर डॉग अटैक्स के केस में इन ब्रीड्स के डॉग का नाम आया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन डॉग्स की मिक्स ब्रीड्स और क्रॉस ब्रीड्स पर बैन लगाया जाए।
एनिमल वेलफेयर बॉडीज और एक्सपर्ट्स की एक कमेटी ने दिल्ली हाईकोर्ट पर एक रिपोर्ट सबमिट की है। जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है।
केंद्र ने राज्यों से क्या कहा, 3 पॉइंट
- केंद्र ने राज्यों को खत लिखा और कहा, “लोकल प्रशासन इन डॉग्स की बिक्री और ब्रीडिंग के लिए लाइसेंस या परमिट ना जारी करे। इन ब्रीड्स के जो डॉग्स पाले जा रहे हैं, उन्हें स्टेरलाइज कर दिया जाए ताकि आगे ब्रीडिंग को रोका जा सके।”
- सरकार ने कहा, “पशु कल्याण संस्थाएं और आम लोग परेशान हैं। दिल्ली हाईकोर्ट केंद्र को आदेश दिया है कि केंद्र सभी पार्टियों से सलाह-मशविरे के बाद 3 महीने के भीतर इस मामले पर फैसला ले।”
- केंद्र ने राज्यों से कहा कि पशु क्रूरता रोकने के लिए प्रिवेंशन ऑफ क्रुएलिटी टू एनिमल रूल 2017-18 (डॉग ब्रीडिंग, मार्केटिंग और पेट शॉप) को सख्ती से लागू किया जाए।
- पिछले कुछ समय में हुए डॉग अटैक्स के मामले…
- 11 मार्च 2024: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक पिटबुल ने दो साल के बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जब पिटबुल ने अटैक किया, तब कुत्ते का मालिक कुत्ते को घुमा रहा था, जिससे बच्चे की जान बच गई। हालांकि उसके सिर पर जख्म हो गया।


