अमृतसर: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक चुनावी समीकरण साधने में जुट गए है। इसी के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अमृतसर पहुंचे हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में पूर्व आईपीएस विजय प्रताप सिंह ने आम आदमी पार्टी शामिल हो गए हैं। बता दें पंजाब कांग्रेस में इस समय राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। नवजोत सिंह सिंद्धू के बगावती तेवर पार्टी के लिए दर्द बना हुआ है। ऐसे में यह कयासबाजी की जा रही है कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने यहां बड़ा सियासी चाल चल दिया है।