मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। रुझान में भाजपा को दो तिहाई से ज्यादा बहुमत मिलता दिख रहा है। अब तक BJP 105 और कांग्रेस 48 सीटों पर आगे चल रही है। बहुमत के लिए 116 सीट चाहिए।
इस चुनाव में रोचक यह है कि यहां सपा, बसपा, AAP या निर्दलीयों का खाता तक नहीं खुल पाया है। भाजपा – कांग्रेस के बाद भारत आदिवासी पार्टी (BAP) एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसके प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर मध्यप्रदेश में एंट्री की। सैलाना से पार्टी के कमलेश्वर डोडियार 4618 वोट से जीते। पिछली बार मप्र में 4 निर्दलीय समेत 2 बसपा और 1 सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की थी।4 मंत्री हारे, 9 पीछेनिवास (मंडला) से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 11 हजार वोट से हार गए। राज्य के 31 में से 9 मंत्री पीछे चल रहे हैं, जबकि 4 मंत्री को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के 7 में से 4 सांसद बढ़त बनाए हुए हैं। सैलाना में भारत आदिवासी पार्टी के कमलेश डोडियार ने कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को हराया। भाजपा प्रत्याशी संगीता चारेल तीसरे नंबर पर रहीं।
| पार्टी | आगे | जीते | कुल |
| बीजेपी | 105 | 61 | 166 (+39) |
| कांग्रेस | 48 | 15 | 63 (-33) |
| अन्य | 0 | 1 | 1 (-6) |

