नई दिल्ली/ राष्ट्र को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ राजधानी नई दिल्ली एक बार फिर राष्ट्रीय नेतृत्व और नवाचार का केंद्र बनेगी। आगामी 19 जुलाई 2026, रविवार को ‘नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं भारत सम्मान 2026’ के सातवें संस्करण का भव्य आयोजन द लीला एंबियंस कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।
यह प्रतिष्ठित आयोजन ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम के तत्वाधान में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए आयोजित हो रहा है। फोरम के संस्थापक जितेंद्र कुमार रवि* तथा राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ नईम त्रिमिजी के मार्गदर्शन एवं फोरम की समस्त बोर्ड कमेटी के सदस्यों के समर्थन और सहयोग से यह कार्यक्रम सफल होगा। यह कॉन्क्लेव संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDGs) के अनुरूप ‘विकसित भारत @2047’ के विज़न को गति देने के लिए समर्पित है।
यह मंच शिक्षा, स्वास्थ्य, एग्रीकल्चर सहित भारत के सामूहिक विज़न को समर्पित है। कॉन्क्लेव में एकेडमिक, यूथ, वूमेन, कॉर्पोरेट, एनवायरनमेंट, एमएसएमई एवं स्टार्टअप, हेल्थकेयर, टेक्नोक्रेट, इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिसिस, ब्लॉकचेन के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण से जुड़े अन्य सभी महत्वपूर्ण सेक्टर्स पर विशेष लीडरशिप सत्र आयोजित किए जाएंगे। ये सभी क्षेत्र मिलकर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के मकसद को साकार करने की रणनीति पर मंथन करेंगे।
कार्यक्रम की रूपरेखा दो सत्रों में विभाजित होगी:
सत्र-1: नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव
इस सत्र में राष्ट्र निर्माण के लिए गहन चर्चा-परिचर्चा होगी। पैनल डिस्कशन्स के माध्यम से नए-नए कॉन्सेप्ट्स, इनोवेटिव स्टार्टअप्स और फ्यूचर स्किल्स पर विशेष मंथन किया जाएगा। यह मंच नीति-निर्माताओं और चेंजमेकर्स को विचारों से कार्य तक की यात्रा तय करने का अवसर देगा।
सत्र-2: भारत सम्मान 2026 – सातवां संस्करण
इस गरिमामयी सत्र में राष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित 51 विशिष्ट विभूतियों को ‘भारत सम्मान 2026’ से अलंकृत किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र से श्रेष्ठतम योगदान देने वाली चयनित शख्सियतों को राष्ट्रीय मंच पर यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष सम्मान प्रक्रिया में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पैनल को भी जोड़ा गया है, जिससे चयन प्रक्रिया और अधिक व्यापक व पारदर्शी बनेगी।
ग्लोबल एक्सीलेंस फोरम के संस्थापक जितेंद्र कुमार रवि ने बताया, “इस आयोजन का मूल उद्देश्य राष्ट्र के प्रभावशाली लीडर्स को एक साझा मंच पर लाकर एक सशक्त एडवाइजरी पैनल का गठन करना है, जो युवा शक्ति को दिशा देकर ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करेगा। यह कॉन्क्लेव विचारों को कार्यरूप में बदलने का सेतु बनेगा और फोरम के सभी बोर्ड कमेटी सदस्यों के अथक प्रयास व सहयोग से ही यह राष्ट्रीय महा-संगम सफल होगा। राष्ट्र निर्माण में योगदान ही हमारा सर्वोच्च ध्येय है।”
कार्यक्रम के दौरान ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दर्शाते हुए 10 राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का विशेष प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिसे राष्ट्रीय मंच पर उजागर किया जाएगा।
इस राष्ट्रीय महा-संगम में माननीय कैबिनेट मंत्रीगण, राज्य मंत्रीगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण, स्टार्टअप फाउंडर्स, शिक्षाविद, कॉर्पोरेट लीडर्स, महिला सशक्तिकरण कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के प्रभावशाली चेहरे शामिल होंगे।


