2018 में भाजपा गठबंधन ने इंदिरा के रिकॉर्ड की बराबरी की
देश के सबसे ज्यादा राज्यों में सरकार बनाने का रिकॉर्ड 2018 में BJP गठबंधन के पास था। मार्च 2018 में त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में सरकार बनाकर NDA 21 राज्यों में पहुंच गई थी। इसी के साथ NDA ने इंदिरा के शासनकाल में कांग्रेस के रिकॉर्ड की बराबरी की। आजाद भारत में जब राज्यों के चुनाव हुए तो केंद्र के साथ-साथ 21 राज्यों में कांग्रेस पार्टी का शासन था।
हिमाचल-झारखंड में सरकार होती तो NDA पुराने रिकॉर्ड तक पहुंचती
भाजपा गठबंधन अगर हिमाचल प्रदेश और झारखंड में चुनाव जीत जाता तो रिकॉर्ड 21 राज्यों में उसकी सरकार होती। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड होता। 2024 में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में JMM गठबंधन को 56 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा 21 सीटों पर सिमट गई। वहीं 2022 में हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

