प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा हेडक्वार्टर में दिवाली मिलन समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि छठ पूजा उत्सव ग्लोबल हो गया है। हमारे त्योहार अब ग्लोबल हो रहे हैं। दुनिया बेहद कठिन दौर से गुजरी है। मानव जाति के इतिहास में कोविड काल बेहद दर्दनाक है, जिसकी वजह से कई चीजें बदली हैं। हमारे कोविड के बाद पहली बार त्योहार का आनंद आया है।
वोकल फॉर लोकल कैंपेन का लोगों ने समर्थन किया‘
वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को लोगों का समर्थन मिला है। इस एक सप्ताह में 4.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का करोबार हुआ है। ये देश के लिए बहुत बड़ी बात होती है। इससे हर छोटे-मोटे व्यक्ति की कमाई होती है। मैं इसी ताकत के आधार पर कहता हूं कि हम ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकते हैं।