दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके से जुड़ा एक CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आने के बाद पुलिस की जांच 3 एंगल (डॉ. उमर के मूवमेंट, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल और विस्फोटक) पर फोकस हो गई है।
दरअसल, ब्लास्ट में जिस सफेद i20 कार का इस्तेमाल हुआ था, उसके एक CCTV फुटेज में डॉ. मो. उमर नबी नजर आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उमर ने आत्मघाती धमाका किया। विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया था।
दिल्ली में धमाके से एक दिन पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े 3 तीन डॉक्टरों सहित 8 लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2,900kg विस्फोटक बरामद हुआ था।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ब्लास्ट की जांच नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को सौंपी है। साथ ही ब्लास्ट को लेकर गृह मंत्रालय की थोड़ी देर में बैठक होनी है। इसमें सभी जांच एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल होंगे। सुबह 11 बजे गृह मंत्री अमित शाह के घर पर एक बैठक हुई थी, जिसमें IB, NIA समेत जम्मू कश्मीर पुलिस के DGP भी शामिल हुए थे।
दिल्ली में सोमवार को लाल किले के पास हुए धमाके में बिहार के एक युवक की मौत हो गई। युवक का नाम पंकज सहनी है, जो समस्तीपुर का रहने वाला है। 22 साल का पंकज सहनी दिल्ली में कैब चलाता था। कि पंकज कैब से अपने एक रिश्तेदार को छोड़ने जा रहा था, इसी दौरान ब्लास्ट में उसकी जान चली गई। दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी से मरने वालों की संख्या 5 पहुंच गई है। 3 लोग घायल हैं। 2 शवों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। अमरोहा के रहने वाले अशोक सिंह और लोकेश अग्रवाल की ब्लास्ट में जान गई है। दोनों दोस्त थे। अशोक दिल्ली परिवहन निगम में नौकरी करते थे, जबकि लोकेश खाद कारोबारी थे।

