देश की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, अगर इसे नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में सभी को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। बढ़ती आबादी सिर्फ भारत ही नहीं पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है। जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा देश चीन और दूसरा स्थान भारत है। चीन ने अपने यहां जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए कठोर फैसले लेता है। चीन में लंबे समय तक एक बच्चे की पॉलिसी लागू रही। कई सालों बाद अब वहां तीन बच्चा पैदा करने की छूट लोगों को दे दी गई है।
भारत में परिवार नियोजन पर कानून बनाने की मांग काफी समय से होती आ रही है। सबको पता है और सबको महसूस हो रहा है कि जनसंख्या की वजह से संसाधन, खाद्य पदार्थ, योजनायें और पर्यावरण समेत कई चुनौतिया मुंह बाएं खड़ी हैं। कई देशों के लोगों ने बढ़ती जनसंख्या के खतरे को भाफते हुए परिवार नियोजन करना शुरू कर दिया है लेकिन भारत में मानो कॉम्पटीशन चल रहा है। अगर इसपर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्य जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने पर पहल कर चुके हैं कुछ राज्य कानून बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं भारत का ही एक ऐसा राज्य है, जहां के मंत्री ज्यादा बच्चा पैदा करने पर ईनाम देने की घोषणा की है।

