IAF Chief RKS Bhadauria Indo Pacific: भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने वायु सेना प्रमुखों के तीन दिवसीय सम्मेलन 2021 में हिस्सा लिया। यह सम्मेलन अमेरिका के हवाई में गुरुवार को संपन्न हुआ। इसकी जानकारी रक्षा मंत्रालय ने दी है। मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि, ‘कार्यक्रम में हिंद-प्रशांत क्षेत्र के वायुसेना प्रमुखों ने हिस्सा लिया, जिसका विषय ‘क्षेत्रीय संतुलन के लिए मजबूत सहयोग’ था’। बताया गया कि सम्मेलन में समूह चर्चा, टेबल टॉप अभ्यास और क्षेत्रीय सुरक्षा और आपदा राहत अभियानों के लिए वायुसेनाओं के बीच सहयोग के मुद्दों पर चर्चा हुई। बताया गया कि भदौरिया को सम्मेलन का डीन बताया गया, जो हवाई के ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर हिकाम में हुआ।
हिंद-प्रशांत में चीन को घेरने की तैयारी! IAF चीफ की वायु सेना प्रमुखों संग मीटिंग
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


