फरीदाबाद, 22 दिसम्बर। भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 40 करोड़ लोगों का और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पौने तीन करोड़ लोगों का बङा परिवार है।
कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संस्कृति और सामाजिक संस्कारों की विरासत का विश्व में परचम फहराया है। विदेशों में भारतीयों का सम्मान पिछले साढ़े नौ वर्षों में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विधायक राजेश नागर शनिवार को सैक्टर-37 के सामुदायिक भवन और अशोका इनकलेव की मैन मार्किट में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारन्टी वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का गर्मजोशी से स्वागत कर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र भाई मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
जहां केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और विधायक राजेश नागर ने लाभार्थियों को गैस सिलेंडर और चूल्हा भेंट कर लोगों संग जन संवाद भी किया।
वहीं उपस्थित लोगों विकसित भारत संकल्प शपथ दिलवाते हुए भागीदारी सुनिश्चित करने आह्वान किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सीधा लाभ मिले।

