पंजाब BJP अध्यक्ष को इंडिगो फ्लाइट में टूटी सीट मिली:बोले-एयरलाइन कंपनी का ‘चलता है’ वाला रवैया; शिवराज चौहान भी टूटी सीट पर बैठे थे
मोहाली2 घंटे पहले
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने X पर इंडिगो फ्लाइट की टूटी सीटों की फोटो शेयर की हैं। – Dainik Bhaskar
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने X पर इंडिगो फ्लाइट की टूटी सीटों की फोटो शेयर की हैं।
पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने इंडिगो एयरलाइंस की सर्विस पर सवाल उठाए हैं। चंडीगढ़ से दिल्ली की यात्रा में जाखड़ की सीट के कुशन ढीले मिले।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टूटी सीटों की तस्वीरें शेयर कर जाखड़ ने कहा, ‘जब उन्होंने इसे लेकर क्रू मेंबर्स से बात की तो उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर जाकर शिकायत करने को कहा।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को देखना चाहिए कि प्रमुख एयरलाइंस का यह ‘चलता है’ वाला रवैया सुरक्षा मानदंडों तक न बढ़े।’
इससे पहले, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को एअर इंडिया की सुविधाओं पर सवाल उठाए थे। शिवराज को फ्लाइट में टूटी सीट पर बैठकर यात्रा करनी पड़ी थी।
जाखड़ बोले- सीटें सुरक्षा नियमों के अनुरूप नहीं
सुनील जाखड़ ने अपनी पोस्ट में कहा- ऐसा लगता है कि टूटी हुई सीटें, जैसा कि शिवराज सिंह चौहान जी ने बताया है, एअर इंडिया का विशेष अधिकार क्षेत्र नहीं हैं। 27 जनवरी को इंडिगो चंडीगढ़-दिल्ली उड़ान की कुछ तस्वीरें यहां दी गई हैं, जिसमें कई सीटों पर ढीले कुशन लगे हुए हैं, जबकि नियमित रूप से फिट की गई सीटें सुरक्षा नियमों के अनुरूप नहीं हैं।
केबिन क्रू ने हमेशा की तरह विनम्र होने के बावजूद इस बारे में कुछ भी करने में असमर्थता जताई और कहा कि मुझे कंपनी की वेबसाइट पर शिकायत करनी चाहिए। मुझे ढीले कुशन या सीटों के आराम की चिंता नहीं है।


