मानसा। मानसा के अर्द्धशहरी निर्वाचन क्षेत्र में प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा नए चेहरों को मैदान में उतारने से अगले महीने होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट पर मुकाबला कांटे का हो गया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस ने जहां लोकप्रिय पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला को मैदान में उतारा है। वहीं, विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने विजय सिंगला और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने प्रेम अरोड़ा को टिकट दिया है। मानसा में मुख्य रूप से लोग कपास, धान और सब्जियों की खेती करते हैं। पहले कई बार यहां विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को जीत मिली है। यह क्षेत्र तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का केन्द्र रहा था। पिछले महीने कांग्रेस की एक रैली के दौरान बेरोजगार स्कूली शिक्षकों पर पुलिस के लाठीचार्ज के कारण शहर खबरों में रहा था। कांग्रेस सरकार ने इस घटना की ‘मजिस्ट्रेटी’ जांच के आदेश दिए हैं।
पंजाब चुनाव 2022: आंदोलन का केंद्र रहे मानसा में नए चेहरों के मैदान में आने से कांटे का हुआ मुकाबला
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


