राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि RSS और BJP चाहती है कि जनता सवाल न करें और चुप रहें, ताकि यह कुछ बिजनेसमैन के हाथों देश को बेच सकें।
राहुल केरल के कोच्चि में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे। कांग्रेस ही संविधान को बचा सकती है। उन्होंने कहा,
राहुल ने कहा कि RSS और BJP सत्ता को अपने पास ही रखना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस सत्ता को नीचले स्तर तक पहुंचाने में भरोसा रखती है और गांव-कस्बों में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है।
दिल्ली में हुई बैठकों में अलग-अलग नेताओं की अलग राय थी, लेकिन मैंने साफ कहा था कि UDF पंचायत और विधानसभा चुनाव जीतेगा। असली सवाल जीत के बाद का है।
केरल में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। UDF और कांग्रेस को ऐसा रोडमैप देना होगा, जिससे युवाओं को नौकरी मिले। मंच पर मौजूद नेतृत्व केरल की जनता की जरूरतों को समझता है और उन्हें पूरा कर सकता है।
इससे पहले राहुल ने एक कार्यक्रम में कलामासेरी में डॉ. एम लीलावती को केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रियदर्शिनी साहित्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि कोई भी देश अगर चुप रहता है तो वो महान नहीं हो सकता। चुप रहने की संस्कृति में लालच की भावना छुपी होती है।
उन्होंने कहा कि महान राष्ट्र और महान लोग तब बनते हैं, जब वे अपने विचार और राय खुलकर व्यक्त करते हैं और उनके लिए संघर्ष करते हैं।
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 13 जनवरी को आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर लगातार हमला हो रहा है और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।
तमिलनाडु के नीलगिरी में एक स्कूल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग मौजूदा विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है।


