Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Atulya Loktantra
    Button
    • नेशनल न्यूज़
    • राज्य खबरें
      • हरियाणा
        • Faridabad
      • चंडीगढ़
      • Delhi
    • एजुकेशन
    • हेल्थ न्यूज़
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • विचार
    • Video News
      • Live – YouTube
    • Online
    • E Paper
    Atulya Loktantra
    Home » राजनाथ बोले-भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा, पाकिस्तान घुसपैठ के

    राजनाथ बोले-भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा, पाकिस्तान घुसपैठ के

    Deepak SharmaBy Deepak Sharma26 July, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rajnath said – India is looking for ways of innovation, Pakistan is looking for ways of infiltration
    Rajnath said – India is looking for ways of innovation, Pakistan is looking for ways of infiltration

    कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत इनोवेशन के रास्ते खोज रहा है तो पाकिस्तान घुसपैठ के रास्ते खोज रहा है। भारत शिप डिजाइन कर रहा है तो पाकिस्तान टेरर डिजाइन में लगा हुआ है। भारत स्टार्टअप इकोसिस्टम खड़ा कर रहा है तो पाकिस्तान टेरर इकोसिस्टम खड़ा कर रहा है। भारत सेमीकंडक्टर बना रहा है तो पाकिस्तान सुसाइड बॉम्बर्स तैयार कर रहा है।

    साफ है कि हमारे रास्ते अलग-अलग हैं। ऐसे में पाकिस्तान अपने घटिया मंसूबे लेकर हमारी समृद्धि के रास्ते में रोड़े खड़े करता है तो उसे करारा जवाब देने के लिए हमारी सेनाएं तैयार बैठी हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री ने लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

    भारत की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है। पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होगी। अगर बातचीत होगी भी, तो सिर्फ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) पर होगी, जो भारत का अभिन्न हिस्सा है और जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है।
    कारगिल वॉर मेमोरियल में पूरा भारत दिखाई देता है। यहां शहीदों में हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मेघालय, तमिलनाडु समेत देश के हर हिस्से के जवानों के नाम दर्ज हैं।
    शहीदों में मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च जाने वाले सभी धर्मों के लोग शामिल हैं। जो लोग देश को बांटने का सपना देखते हैं, उन्हें इस स्मारक की दीवार को देखना चाहिए। यह दीवार ही भारत को बांटने की उनकी सोच का सबसे बड़ा जवाब है।

    कारगिल युद्ध केवल भारत की सैन्य और कूटनीतिक जीत नहीं था, बल्कि वह ऐतिहासिक क्षण था जब पूरी दुनिया ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और वीरता को देखा। भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य से ऐसा इतिहास रचा, जो हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
    भारत अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेज रहा है तो पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों को सीमा पार भेजने का काम कर रहा है। भारत दुनिया को सॉफ्टवेयर दे रहा है तो पाकिस्तान दुनिया को स्लीपर सेल दे रहा है। भारत डेटा सेंटर बना रहा है तो पाकिस्तान रेडिकल सेंटर बना रहा है। भारत AI से दुनिया को जोड़ रहा है तो पाकिस्तान हवाला से आतंकवाद जोड़ रहा है।
    समाज की सीमाओं से ऊपर उठने की क्षमता ही सैनिकों की असली ताकत है और इसी ताकत के दम पर हम कारगिल जैसे युद्ध जीतते हैं।
    रक्षा मंत्री शनिवार को द्रास पहुंचे थे। यहां उन्होंने कारगिल वॉर मेमोरियल में आयोजित ‘शौर्य संध्या’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। यह कार्यक्रम कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय समारोह का हिस्सा है।

    सैनिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। घुसपैठियों की नीयत नहीं बदली है। वे अब भी प्रॉक्सी वॉर और घुसपैठ जैसे हथकंडे अपनाते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय सेना ऐसी हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    Post Views: 43
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Email
    Deepak Sharma
    • Website
    • Facebook

    इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।

    ये भी पढ़ें...

    पीएम बोले- युवाओं ने देश का मान बढ़ाया, यंग इनोवेटर्स ने वो किया जो असंभव लगता था

    26 July, 2026

    सिद्धारमैया का ऐलान- 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा

    26 July, 2026

    राहुल बोले-स्टूडेंट्स पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया

    26 July, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    vidyasagar international school
    vidyasagar international school
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by CSG.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.