अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने जस्ट डायल लिमिटेड के अधिग्रहण की जानकारी दी है। Just Dial ने गुरुवार को बताया की उसके बोर्ड ने Reliance Retail Ventures को कंपनी के 2.12 करोड़ शेयर अलॉट करने की मंजूरी दे दी है, शेयरों का ये अलॉटमेंट 1,022.25 रुपये प्रति शेयर के आधार पर किया गया है। इसे तरजीही आधार पर प्राइवेट प्लेसमेंट के माध्यम से अलॉट किया गया है। लिहाजा कंपनी जस्ट डायल में 40.95 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 3,497 करोड़ रुपये निवेश करेगी। वीएसएस मणि जस्ट डायल के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर अपना कामकाज जारी रखेंगे। आरआरवीएल की ओर से निवेश की गई पूंजी जस्ट डायल के विकास और विस्तार में काम आएगी।
रिलायंस रिटेल बनी Just Dial की नई मालिक, 3497 करोड़ में हुआ सौदा
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


